टेऊड डील पर पारदर्शिता लाए केंद्र सरकार, दस्तावेज सार्वजनिक करे: वेदप्रकाश विद्रोही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेताओं पर बयानबाजी का आरोप, किसानों के हितों पर उठाए सवाल

रेवाडी, 16 फरवरी 2026। स्वयंसेवी संस्था ‘ग्रामीण भारत’ के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने भारत-अमेरिका टेऊड डील को लेकर केंद्र सरकार पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बयानबाजी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठ बोलने और देश को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि डील का पूरा विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विद्रोही ने कहा कि भाजपा नेता बिना पूरी जानकारी के डील का गुणगान कर रहे हैं। उनका दावा है कि टेऊड डील की विस्तृत जानकारी न तो सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है और न ही सरकार के किसी मंत्री ने स्पष्ट रूप से साझा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के नागरिकों को इस समझौते से जुड़ी अधिकतर जानकारी अमेरिकी पक्ष के बयानों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वक्तव्यों से मिल रही है।

विद्रोही ने यह भी कहा कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल की प्रेस वार्ताओं में डील के बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देने के बजाय विपक्ष की आलोचना पर अधिक जोर दिया। उनके अनुसार, पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि डील में सब कुछ स्पष्ट और देशहित में है, तो सरकार सभी दस्तावेज सार्वजनिक कर भ्रम की स्थिति समाप्त क्यों नहीं करती। विद्रोही ने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार यह दावा कर रही है कि किसानों और कृषि हितों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन अमेरिकी पक्ष से आ रही सूचनाएं इन दावों से मेल नहीं खातीं।

ग्रामीण भारत के अध्यक्ष ने आमजन और किसानों से अपील की कि वे राजनीतिक बयानों के बजाय तथ्यात्मक जानकारी की मांग करें और केंद्र सरकार से भारत-अमेरिका टेऊड डील का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!