महिला प्रीमियर लीग 2026 : चैंपियन बनने से RCB पर रुपयों की बरसात – दिल्ली हुई मालामाल – ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चैंपियन RCB को 6 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिले –

दिल्ली, 6 फरवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। बेंगलुरु ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग जीता, हार के बावजूद दिल्ली भी मालामाल हुई। दिल्ली ने 203 रन बनाए थे, जिसे बेंगलुरु ने इतिहास के सबसे बड़े रन चेज में हासिल किया। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने शानदार पारियां खेलीं।

चैंपियन RCB को 6 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। दिल्ली लगातार चौथी बार फाइनल में हार गई। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं सोफी डिवाइन को 5 लाख रुपए मिले।

RCB पर हुई रुपयों की बरसात –
महिला प्रीमियर लीग के फाइनल को जीतने वाली टीम को 6 करोड़ रुपए मिलते हैं। डब्ल्यूपीएल 2025 जीतने पर मुंबई को ही इतनी रकम मिली थी और अब चैंपियन बनी बेंगलुरु की टीम को भी इतनी ही राशि मिली है। इसके अलावा उपविजेता रही टीम को 3 करोड़ रुपए मिले। बेंगलुरु की टीम 2024 के बाद अब दूसरी बार चैंपियन बनी है और उन्हें इसके लिए 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली है।

दिल्ली भी हुई मालामाल –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि दिल्ली की टीम ने अब तक खेले गए महिला प्रीमियर लीग के चारों सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। हालांकि, वे ट्रॉफी अब तक अपने नाम नहीं कर सकी हैं। ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली की टीम उपविजेता रही है और इसके लिए दिल्ली की टीम को 3 करोड़ रुपये मिले हैं।

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली के लिए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। 203 रनों के स्कोर को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम पहली बार चैंपियन बनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) जीत लिया है। टीम ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराया। बेंगलुरु 2024 में पहली बार चैंपियन बनी थी। जबकि दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी है।

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम : 
लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम : 
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें