बुजुर्गों की काटी जा रही पैशन पर बोले जयहिंद : सरकार ध्यान दे थारा फूफा अभी जिंदा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहरावर में मंत्री के कार्यक्रम में हुए झगड़े में मेरा नाम ना जोड़े : जयहिंद

रोहतक कोर्ट में पेश हुए जयहिंद

रोहतक 4 फरवरी : रोहतक कोर्ट में पेशी पहुंचे नवीन जयहिंद ने बताया कि आए दिन कोर्ट में उनकी जनता के उठाए मुद्दों को लेकर अलग अलग मामलों में पेशी लग रही है और तारीख पर तारीख मिल रही है जयहिंद ने बताया कि कुछ महीनों पहले उन्होंने किसानों की पानी नहीं मिलने के कारण आवाज उठाई थी क्योंकि किसानों को पानी नहीं मिल रहा था जब वे किसानों के साथ एससी ओर एक्शन से मिलने गए लेकिन वे वहां नहीं मिले तो उनके ऑफिस पर पहले ही ताला लगा हुआ था लेकिन उन पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया था बाद में एससी एसटी एक्ट हटा दिया गया उसी मामले को लेकर कोर्ट में गवाही थी लेकिन जज साहब छुट्टी पर होने के कारण जुलाई में तारीख लगी है सजा देना कोर्ट का काम है लेकिन उन्हें तारीख पर तारीख मिल रही है ये भी बहुत बड़ी सजा है

बुजुर्गों की पैशन ना काटे सरकार : जयहिंद

सरकार द्वारा बुजुर्गों की पेंशन काटने के मामले पर सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार 3 लाख से अधिक आमदनी का हवाला देकर बुजुर्गों की पेंशन ना काटे जबकि सरकार ने आर्थिक आधार पर गरीबों की आमदनी 8 लाख रु कर रखी है

जयहिंद ने कहा कि जब सरकार 3 लाख रु से ज्यादा आमदनी पर नेताओं की पेंशन नहीं काट रही है तो बुजुर्गों की पेंशन क्यों काटी जा रही हैं

वहीं जयहिंद ने मुर्दा विपक्ष को भी सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ने की अपील की ताकि बुजुर्गों को उनका हक मिल सके

पहरावर में मंत्री के कार्यक्रम में हुए झगड़े में मेरा नाम ना जोड़े : जयहिंद

जयहिंद ने पहरावर में मंत्री अरविंद शर्मा के कार्यक्रम में हुए झगड़े को लेकर बताया कि मेरा उस झगड़े से कोई लेना देना नहीं है उस झगड़े में।मेरा नाम वैसे ही जोड़ा जा रहा है मुझे तो पहरावर का न्यौता तक नहीं दिया गया था पहरावर की जमीन 36 बिरादरी के फरसाधारियों ने मिलकर लड़ी थी तब जाकर सरकार ने पहरावर की जमीन दी थी अगर कोई उस जमीन पर राजनीति करना चाहता है तो वो किसी को भी पहरावर की जमीन पर राजनीति नहीं करने देंगे मंत्री अरविंद शर्मा ने जिस बाबा के सहारे भगवान परशुराम की रैली की थी अब उन्हीं को बोलकर जमीन की चार दिवारी करवा दे

जयहिंद ने पहरावर की जमीन पर बार बार किए जा रहे भूमि पूजन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री अरविंद शर्मा कितनी बार भूमि पूजन करेंगे जबकि जब जमीन मिली थी तब भूमि पूजन किया जा चुका है मंत्री को भूमि पूजन की बजाए 121 फुट भगवान परशुराम की मूर्ति बनवानी चाहिए और सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा कराना चाहिए

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें