पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत की नेतृत्व क्षमता और वैश्विक साख बढ़ी : मोहन लाल बड़ौली
ट्रेड डील से भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत होगा और घरेलू इकॉनोमी को बढ़ावा मिलेगा : बड़ौली
चंडीगढ़, 3 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारत-अमेरिका के बीच हुए समझौते को देश के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि यह ट्रेड डील विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्लोबल लीडरशिप को दर्शाती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये ट्रेड डील भारत और अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब हमारे वोकल फॉर लोकल’ और ‘विकसित भारत’ पहल के तहत देश में बने सभी सामानों को फायदा होगा। भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत होगा और घरेलू इकॉनोमी को बढ़ावा मिलेगा।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह ट्रेड डील दो बराबर देशों के मजबूत होते रिश्तों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारे विदेश मंत्री और कामर्स एंड इंडस्ट्री मंत्री लगातार लंबे समय से इस पर अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि दोनों देशों के बीच यह शानदार डील हुई है।
उन्होंने कहा कि हमारे एक्सपोर्ट, एमएसएमई, मेक इन इंडिया, हमारे मेनिफेक्चरर, टेक्सटाइल, रोजगार आदि क्षेत्रों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। श्री बड़ौली ने कहा कि भारत विकसित होने की राह में आगे बढ़ चुका है और हम अपनी ही लकीर को आगे बढ़ा रहे हैं।
श्री बडौली ने कहा कि भारतीय निर्यात पर अमेरिका द्वारा 25 से घटाकर 18 फीसदी टेरिफ करने से हमारे देश को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इससे भारत और अमेरिका के रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते मजबूत होंगे और दोनों देशों में मजबूत सप्लाई चैन बनेगी।
श्री बड़ौली ने कहा कि यह भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी का एक ऐतिहासिक पल है। इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी आर्थिक ताकत बढ़ा रहा है और दुनिया में विकास का केंद्र बन रहा है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार देशहित में काम कर रही है। भाजपा सरकार की जनकल्याण की नीतियों से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति का उत्थान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।







