संगीत, नृत्य और साहित्यिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को बनाया यादगार

गुरुग्राम, 1 फरवरी – जिला प्रशासन एवं नगर निगम गुरुग्राम की कला और संस्कृति के प्रोत्साहन को लेकर कलाग्राम संस्था द्वारा सेक्टर-29 स्थित ओपन एम्फीथिएटर में ‘फुर्सत के पल’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

सांस्कृतिक संध्या में संगीत, नृत्य, कविता पाठ और कथाकथन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, जिससे आयोजन और अधिक रंगीन और जीवंत बना।

कार्यक्रम की परिकल्पना कलाग्राम की निदेशक शिखा ने की, जबकि समिति सदस्य सीमा सेठ और आकांक्षा अंशु ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। आयोजन में प्रशासनिक सहयोग और जिला जनसंपर्क अधिकारी की सक्रिय भागीदारी रही।
एम्फीथिएटर परिसर में हस्तनिर्मित, हैंडलूम, ऑर्गेनिक और पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
कला और संस्कृति के माध्यम से सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए उपयोगी और यादगार रहा।







