आदेश अस्पताल में नि:शुल्क कैंसर जांच सप्ताह 2 से 7 फरवरी तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी पहल, पैप स्मीयर जांच व चिकित्सकीय परामर्श पूरी तरह मुफ्त

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक), 31 जनवरी। महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 02 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक कैंसर जांच सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्षा डॉ. सतवंत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जांच सप्ताह के दौरान महिलाओं को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ नि:शुल्क पैप स्मीयर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस जांच के माध्यम से गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान संभव हो सकेगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार नियमित जांच से महिलाओं में कैंसर से होने वाली जटिलताओं और मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से यह विशेष जांच सप्ताह आयोजित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

महिलाओं को मिलेंगी पूरी तरह नि:शुल्क सुविधाएं

कैंसर जांच सप्ताह के दौरान आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग बाह्य रोग विभाग (ओपीडी) में महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अंतर्गत नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क पैप स्मीयर जांच शामिल रहेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें