छात्रो की आगामी परीक्षाओं एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम | 13 जनवरी 2026 – भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा गुरुग्राम एवं आर्य समाज सुशांत लोक के संयुक्त तत्वावधान में 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ का भव्य आयोजन सूरज स्कूल, सेक्टर-56, गुरुग्राम में 13 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे सम्पन्न हुआ।

इस पावन यज्ञ का उद्देश्य बच्चों एवं समाज में संस्कार, नैतिक मूल्यों, मानसिक शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न इस यज्ञ ने वातावरण की शुद्धि, आत्मिक उन्नति एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के संयोजक श्री संदीप गुप्ता, शाखा सचिव, ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों एवं उनके अभिभावकों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

परिषद के अध्यक्ष डॉ. के. के. खुराना एवं स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कनिका घई ने उपस्थित जनों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएँ दीं तथा कार्यक्रम की सराहना की।

सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों का मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

यज्ञ ब्रह्मा- श्रीमती ममता महतानी जी ने सभी शिक्षक , छात्रो एवं छात्राओं व अभिभावक को हवन के आध्यात्मिक लाभों से अवगत करवाया
• हवन वातावरण को शुद्ध कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
• मन को शांति, स्थिरता एवं एकाग्रता प्रदान करता है।
• नकारात्मक विचारों एवं तनाव को दूर करता है।
• ईश्वर से आत्मिक जुड़ाव को सशक्त बनाता है।
• संस्कार, श्रद्धा एवं सात्त्विकता को बढ़ावा देता है।
• परिवार एवं समाज में सौहार्द व शांति स्थापित करता है।
• कर्म शुद्धि एवं आत्मिक उन्नति में सहायक होता है।

इसी अवसर पर अध्यक्ष श्री के के खुराना जी ने आर्य समाज सुशांत लोक से उपस्थित यज्ञ ब्रह्मा- श्रीमती ममता महतानी, श्री भीष्म तनेजा जी एवं श्रीमती सुदेश तनेजा जी, श्री एस के शर्मा जी व ॐ टीम एवं माय कोचिंग क्लास, गुरुग्राम से श्रीमती रश्मि चौकसे राय को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

भारत विकास परिषद ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में ऐसे रचनात्मक एवं संस्कारमय कार्यक्रम निरंतर जारी रखने के अपने संकल्प को साकार करने के लिये समाज के सभी लोगों के सहयोग का आहवान किया ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें