हरियाणा में 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा में अलग उत्तर पुस्तिका का प्रावधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंचकूला/भिवानी, 7 जनवरी 2026। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं में बोर्ड परीक्षा पैटर्न के अनुसार अलग उत्तर पुस्तिका (Answer Booklet) उपलब्ध कराई जाए।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिकाओं (QABs) के पृष्ठों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होती है। जबकि वास्तविक बोर्ड परीक्षाओं में बोर्ड द्वारा अलग उत्तर पुस्तिका प्रदान की जाती है। इसी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्री-बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों को अलग उत्तर पुस्तिका देने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र बोर्ड परीक्षा के पैटर्न का अभ्यास कर सकें।

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित जिलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बोर्ड पैटर्न के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था स्कूल स्तर पर CCWF, परीक्षा या अन्य अनुमेय फंड से की जा सकती है।

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
यह आदेश हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सहायक निदेशक (शैक्षणिक) द्वारा जारी किया गया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!