मनरेगा की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनरेगा की लड़ाई गांव-गांव तक: समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे व्यापक जनजागरण-  राव नरेंद्र सिंह

चंडीगढ़ /पंचकूला – 06.01.26 – मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को  सशक्त एवं कारगर बनाने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाकर मैदान में उतरने का फैसला लिया है। इसी प्रकरण के चलते कांग्रेस ने विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारीयों की नियुक्तियां की ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव करने की साजिश की है। उन्होंने कहा कि पहली बात तो  मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम खत्म करके राष्ट्रपिता का अपमान किया है, वहीं इसके मूल स्वरूप में बदलाव करके यह एक ऐसी जटिल प्रक्रिया बना दी गई है जिससे ग्रामीण ,मजदूर, दलित, गरीब ,वंचित, महिला वर्ग को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।  

उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा तरह-तरह के कानून लाकर,कांग्रेस द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं का नाम और स्वरूप बदल, अपनी तानाशाही मानसिकता को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए संकल्पबद्ध है, और इसकी जागरूकता के लिए वह हर गांव, हर वार्ड, हर गली तक पहुंचेंगे और जागरूकता पैदा करेंगे। इसके लिए कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की गई है। वही मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत की गई नियुक्तियों के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हाई कमान की  दिशा निर्देशन में कर्मठ कार्यकर्ताओं की एक टीम तैयार की है ,ताकि मनरेगा  अभियान को सफल बनाया जाए, और सरकार को मनरेगा का नाम और स्वरूप बदलने से रोका जाए उन्होंने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम समन्वय समिति में नियुक्तियां की गई है उनके नाम इस प्रकार हैं

राव नरेंद्र सिंह — अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC)
चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा — नेता, कांग्रेस विधायक दल (CLP)
कुमारी सैलजा — सांसद एवं महासचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)
श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला — सांसद एवं महासचिव, AICC
श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा — सांसद एवं सदस्य, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC)
श्री जितेंद्र बघेल — सचिव, AICC एवं सह-प्रभारी, हरियाणा
श्री प्रफुल्ला गुढ़ाडे — सचिव, AICC एवं सह-प्रभारी, हरियाणा
चौ. बीरेंद्र सिंह — पूर्व अध्यक्ष, HPCC
चौ. धरमपाल सिंह मलिक — पूर्व अध्यक्ष, HPCC
डॉ. अशोक तंवर — पूर्व अध्यक्ष, HPCC
चौ. उदय भान — पूर्व अध्यक्ष, HPCC
श्री जय प्रकाश — सांसद
श्री वरुण चौधरी — सांसद
श्री सतपाल ब्रह्मचारी — सांसद
डॉ. रघुबीर कादियान — विधायक
श्री अशोक अरोड़ा — विधायक
श्री कुलदीप शर्मा — पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
कैप्टन अजय सिंह यादव — पूर्व नेता, कांग्रेस विधायक दल (CLP)
चौ. राम किशन गुज्जर — पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (Ex-CPS)
श्री जितेंद्र कुमार भारद्वाज
श्री सुरेश गुप्ता
श्रीमती सुधा भारद्वाज — अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस (HPMC)
श्री निशित कटारिया — अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस (HPYC)
सुश्री पूनम चौहान — मुख्य आयोजक, सेवादल हरियाणा
श्री अविनाश यादव — अध्यक्ष, एनएसयूआई हरियाणा
श्री फोम लाल — अध्यक्ष, आरजीपीआरएस हरियाणा

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें