वार्डवासियों को दी गई निःशुल्क दवाइयां व किया गया फ्री चेकअप
वार्डवासियों ने किया विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त

नरवाना,6 जनवरी 2026 – कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा व समर्पण के तहत शुरू की गई “आदित्य निःशुल्क मोबाइल अस्पताल” वैन आज नरवाना शहर के वार्ड नंबर 14, रेलवे कॉलोनी,गांधीनगर ढ़ाणी में पहुंची। इस चलते-फिरते अस्पताल में वार्डवासियों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां वितरित की गईं।
आज इस ऐतिहासिक कैंप का शुभारंभ नरवाना शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्रीकृष्ण अलीपुरिया द्वारा रिबन काटकर किया गया। नरवाना क्षेत्र में इस नि:शुल्क “आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल” वैन सेवा के संचालन व्यवस्था को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। इस वैन के साथ जयराम अस्पताल नरवाना के विशेषज्ञ डॉक्टर नवनीत घनघस एमबीबीएस, मनदीप OT, ज्योति ANM, करीना की टीम भी इलाके में अपनी सेवाएं दे रही हैं। जो मौके पर ही रोगियों का मैडिकल चेकअप करके दवाइयां द्वारा इलाज कर रही हैं।
सुबह से ही वार्ड 14 में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य जांचें कीं तथा मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान कीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस सुविधा की खूब सराहना की।
आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए बाला राम, परवान खान,संजीव वाल्मीकि,बिमला,आशा देवी इत्यादि वार्डवासियों ने कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। आज तक ऐसा विधायक और जन प्रतिनिधि नहीं मिला जिन्होंने जनता की सेवा के लिए फ्री चेकअप और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। आदित्य सुरजेवाला की यह पहल काबिलेतारीफ है। सुरजेवाला परिवार हमेशा जनता की सेवा में सदैव सबसे आगे रहा है। हम ख़ुशमिस्मत हैं कि हमें आदित्य सुरजेवाला जैसा युवा सोच का नेता मिला,जो कैथल ही नहीं बल्कि नरवाना सहित पूरे इलाके में जन सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।
इस मौके पर समाजसेवी श्रीकृष्ण अलीपुरिया ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर मिल सकें।हमारा लक्ष्य है कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं घर के नजदीक ही मिल जाए ताकि वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की सुविधा ले सकें। वार्डवासियों व हल्कावासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस अनूठी पहल को सराहते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति बताया है।
आज कैंप में वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला, कांग्रेस एससी सैल के जिला अध्यक्ष सतबीर दबलैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश सिंगला, सुरेंद्र कान्हाखेड़ा, डॉ. शमशेर अमरगढ़, मंडी उपप्रधान जोगेंद्र ढ़ाकल, फतेह सिंह गुर्जर, डॉ. कृष्ण,राकेश राइका, धौला नैन, संजीव धमतान भी मौजूद रहे।







