स्वच्छ गुरुग्राम मिशन के अंतर्गत 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसान भवन से खांडसा रोड तक चला सफाई अभियान

डॉ. सुधा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

चंडीगढ़/   गुरुग्राम, 1 जनवरी। नववर्ष 2026 की शुरुआत स्वच्छता और जन-सहभागिता के साथ हुई। “स्वच्छ गुरुग्राम मिशन” के अंतर्गत 1 जनवरी 2026 को पहले दिन का सफाई अभियान किसान भवन से खांडसा रोड (अनाज मंडी तक) चलाया गया। शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस 10 दिवसीय अभियान में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठन और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अभियान का नेतृत्व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. सुधा यादव (सदस्य केंद्रीय संसदीय बोर्ड, भाजपा एवं पूर्व सांसद) ने किया। अभियान के दौरान रास्ते, सार्वजनिक स्थल, फुटपाथ एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य किया गया।

सफाई अभियान में विशेष रूप से उपस्थित रहे—
अजीत यादव (जिला अध्यक्ष), कमल यादव, अजीत वजीराबाद, मनीष सैदपुर, नीरज (पूर्व पार्षद), महावीर कादीपुर, पार्षद सतीश नगर, मुकेश कौशिक, सैलेंद्र पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक।

अभियान की शुरुआत के साथ ही सभी ने नए वर्ष में स्वच्छ गुरुग्राम का संकल्प दोहराया।

डॉ. सुधा यादव ने इस अवसर पर कहा—“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेकर गुरुग्रामवासियों ने आज स्वच्छता के इस संकल्प को मजबूत किया है। गुरुग्राम को स्वच्छ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूँ कि वे पूरे महीने चलने वाले इस अभियान में उत्साहपूर्वक जुड़ें और नए वर्ष की शुरुआत एक स्वच्छ और सुंदर गुरुग्राम के संकल्प के साथ करें।”

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!