डॉ. मंगल सेन के आदर्श जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे : डॉ. अर्चना गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने रोहतक स्थित ‘मंगल-कमल’ में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रोहतक, 27 अक्टूबर। भारतीय जनसंघ के पुरोधा, हरियाणा भाजपा के शिल्पकार, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सात बार विधायक रहे श्रद्धेय डॉ. मंगल सेन की जयंती पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रोहतक स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘मंगल-कमल’ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. मंगल सेन के व्यक्तित्व, विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोहतक भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि डॉ. मंगल सेन का जीवन उन जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, सिद्धांतों के प्रति दृढ़ता और जनसेवा के प्रति समर्पण हमें सिखाते हैं कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मंगल सेन ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित किया। हरियाणा में भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक एवं संगठनात्मक यात्रा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन निष्ठा, अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मंगल सेन के आदर्श हमें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनकल्याण, संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें