अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी (आइओसी) का नया नियम देगा महिला शक्ति को बढ़ावा – महिला शक्ति को मिला 50% वोट का अधिकार
दिल्ली/भिवानी – 28 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने नेशनल शतरंज खिलाड़ी दर्शना जांगड़ा को हरियाणा ओलम्पिक संघ HOA का प्रदेश सदस्य नियुक्त किया है। विशेष बात ये है कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के 22 जिलों के IAS अधिकारी जिला उपायुक्त हरियाणा ओलम्पिक संघ HOA के प्रदेश कार्यकारी सदस्य के साथ साथ संबंधित जिला ओलम्पिक संघों के प्रधान पद पर नियुक्त होते है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आइओसी) का नया नियम महिला शक्ति को बढ़ावा देने वाला है। आइओसी ने इसी कड़ी में महिलाओं को 50 प्रतिशत मताधिकार देने के बाद इसे विश्व के सारे देशों मे लागू करवाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। इसकी सारी जानकारी www.IndianChess.org से देखी जा सकती है।
उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना जी, लोकसभा सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल, हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भारतीय ओलम्पिक संघ IOA की प्रधान राज्य सभा सांसद पीटी ऊषा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, खेल मंत्री गौरव गौतम, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव आईएएस मुनीष शर्मा, अतिरिक्त जिला सैशन जज हिसार डॉ. परमिन्दर कौर, लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज इत्यादि का धन्यवाद व्यक्त किया है।
ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने कहा – “खेलों के उत्थान में महिला शक्ति की भूमिका निर्णायक” –
नेशनल शतरंज खिलाड़ी दर्शना जांगड़ा ने जताया आभार –
नवनियुक्त प्रदेश ओलम्पिक सदस्य नेशनल शतरंज खिलाड़ी दर्शना जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ओलम्पिक खेलों को नया हब बनाया है। हरियाणा प्रदेश के अनेक खिलाडिय़ों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। खेलो को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर एसोसिएशन का विस्तार किया जाएगा। शीघ्र ही प्रदेश सरकार से बातचीत कर ओलम्पिक खेलो बारे चर्चा की जायेगी।
हरियाणा प्रदेश को बनाया जा रहा खेलों की राजधानी –
नेशनल शतरंज खिलाड़ी दर्शना जांगड़ा ने कहा कि – हरियाणा सरकार ने ओलम्पिक खेलों को नया हब बनाया है। प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अब जिला स्तर पर खेल संघों का विस्तार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को नई दिशा दी जाएगी।
पूर्व अनुभव व योगदान –
नेशनल शतरंज खिलाड़ी दर्शना जांगड़ा इससे पूर्व भी अनेक खेल संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं, जिनमें प्रमुख हैं – हरियाणा शतरंज एसोसिएशन HCA, प्रदेश योगा संघ, प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, प्रदेश बास्केटबाल संघ, तीरकमान संघ, प्रदेश कराटे एसोसिएशन, बैडमिंटन संघ, फुटबॉल संघ आदि खेल संघों से जुड़ी रही हैं। इनकी नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है। उनका कहना है कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और अनुशासन का माध्यम हैं।









