सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 पोर्टल लॉन्च होने पर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों का हुआ भव्य मान-सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ गुरुग्राम द्वारा कादीपुर सब-डिवीजन में आयोजित हुआ समारोह

गुरुग्राम | 26 दिसंबर 2025 – अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ, गुरुग्राम द्वारा सेवा सुरक्षा अधिनियम (सर्विस एक्ट) 2024 पोर्टल के सफल लॉन्च की खुशी में एक मान-सम्मान समारोह का आयोजन कादीपुर सब-डिवीजन के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण घामडौज ने की, जबकि मंच संचालन अशोक नैन द्वारा किया गया।

इस समारोह का मुख्य उद्देश्य सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 पोर्टल लागू होने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) के उन पदाधिकारियों का सम्मान करना था, जिनके सतत संघर्ष और प्रयासों से अनुबंधित कर्मचारियों को यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई।

इन पदाधिकारियों का किया गया मान-सम्मान

कार्यक्रम में निम्नलिखित पदाधिकारियों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया—

  • श्री पवन कुमार जी – संगठन मंत्री, अखिल भारतीय मजदूर संघ (उत्तर क्षेत्र)
  • अशोक कुमार जी – प्रदेश अध्यक्ष
  • समय सिंह – जिला मंत्री
  • पवन शर्मा जी – जिला अध्यक्ष
  • योगेश शर्मा जी – राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ
  • नवीन शर्मा जी – राष्ट्रीय अखिल भारतीय मंत्री
  • नरेंद्र यादव जी – प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ
  • उदय शंकर जी – प्रदेश सचिव
सेवा सुरक्षा अधिनियम पर विस्तृत जानकारी

समारोह को संबोधित करते हुए श्री पवन कुमार जी ने सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि—

“पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद सभी अनुबंधित कर्मचारी रेगुलर कर्मचारियों की श्रेणी में आ जाएंगे और उन्हें वही सभी सुविधाएं मिलेंगी जो नियमित कर्मचारियों को प्राप्त होती हैं।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कर्मचारियों के लिए मेडिकल पॉलिसी भी लागू करवाई जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

डाटा अपलोड में त्रुटि पर संगठन देगा सहयोग

प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार जी ने सेवा सुरक्षा अधिनियम पोर्टल लागू होने पर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा“यदि डाटा अपलोड के दौरान पोर्टल में कोई तकनीकी या अन्य कमी आती है, तो संगठन उसे ठीक करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि किसी भी कर्मचारी का डाटा गलत न हो।”

संगठन को मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष अरुण घामडौज ने गुरुग्राम आगमन पर सभी भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि—

“गुरुग्राम के हर एक अनुबंधित कर्मचारी को संगठन से जोड़ने का कार्य पूरी मजबूती से किया जाएगा।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 को अपने अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें