अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम को प्रथम पुरस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 23 दिसंबर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 22 दिसंबर, 2025 को विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में 34वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता निगम के महानिदेशक अशोक कुमार सिंह ने की। सम्मेलन में ईएसआईसी के देशभर के सभी कार्यालयों एवं अस्पतालों के राजभाषा अधिकारी एवं राजभाषा प्रभारी अधिकारियों ने सहभागिता की।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ईएसआईसी के कार्यालयों एवं अस्पतालों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन की समीक्षा करना तथा राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालयों को सम्मानित करना था।

सम्मेलन के दौरान महानिदेशक अशोक कुमार सिंह द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम को राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम की हिंदी गृह पत्रिका ‘श्रम ज्योति’ के 9वें अंक को भी उत्कृष्ट प्रकाशन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. स्वीटी यादव, सहायक निदेशक (राजभाषा) ने सम्मेलन में उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व कर पुरस्कार प्राप्त किए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!