भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों को भेंट की अपनी पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 19 दिसंबर। भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवाद और जनसेवा को समर्पित अपनी पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ (संवाद से संघर्ष तक)’ हरियाणा विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिधा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, विपुल गोयल, राव नरवीर सिंह, कृष्ण बेदी, राजेश नागर सहित अनेक मंत्रियों एवं विधायकों को भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि जनसंवाद, संघर्ष और सेवा के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने की एक वैचारिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में संवाद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और यही जनपथ समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनता है।

डॉ. पूनिया ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक पाठकों, शोधकर्ताओं और राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी तथा लोकतांत्रिक चेतना को और सुदृढ़ करने में सहायक बनेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें