वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, गुड़गांव शाखा का सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुड़गांव, 13 दिसंबर। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुड़गांव शाखा द्वारा दूसरे शनिवार, 13 दिसंबर को सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक भवन में प्रातः 11 बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान श्री धर्म सागर ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मंच संचालक डी. एन. कवातरा द्वारा गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण से हुई। इसके पश्चात धर्म प्रकाश ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मधु शर्मा ने मधुर गीत सुनाया, जबकि एम्बेसडर नंद किशोर सरदाना ने मुल्तानी भाषा में ताश के पत्तों पर आधारित रोचक गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

क्लब के हेड एवं मंच संचालक डी. एन. कवातरा ने शेरो-शायरी के साथ प्रसिद्ध गीत “एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों…” प्रस्तुत किया। श्रीमती वीना श्रीवास्तव ने भजन, जगदीश अरोड़ा, एल. डी. बवेजा, रमेश धवन ने गीतों से समां बांधा।

प्रधान श्री धर्म सागर ने शेरो-शायरी के माध्यम से अपने विचार रखकर मंच को शोभित किया। एम. के. अरोड़ा, संपादक पंजाब केसरी समाचार पत्र ने विचार व्यक्त किए और शेरो-शायरी सुनाई। कोशिक (पत्रकार) ने भी अपने विचार साझा किए। एम. आर. कुमार ने शेरो-शायरी प्रस्तुत की, जबकि मदन दुडेजा ने मां-बाप पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। मैडम रमिता जैन ने अपने विचार व्यक्त किए।

गायिका श्रीमती पूनम ने सुंदर भजन व गीत प्रस्तुत कर बुजुर्गों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में रमेश वशिष्ठ, सुधीर सेवक, श्रीमती मिथलेश, श्रीमती अंजला वधवा, श्रीमती शशि अरोड़ा सहित लगभग 80 सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्द, संगीत और भावनात्मक प्रस्तुतियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!