खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, पुरस्कार एवं रोजगार देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हमारे खिलाड़ी भारत का परचम विश्व में लहरा रहे हैं : बड़ौली

चंडीगढ़, 13 दिसंबर। आदर्श युवा खेल एंड विकास समिति नाहरी द्वारा शनिवार को छठे वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में खेल अधोसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, पुरस्कार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सर्वश्रेष्ठ खेल नीति के कारण हमारे खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने मजबूत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया है, राज्य में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतकर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार खेलकूद को बढ़ावा दे रही है जिसकी बदौलत हमारे खिलाड़ी भारत का परचम विश्व में लहरा रहे हैं।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि युवा शक्ति सकारात्मक व रचनात्मक विचारों के साथ खेल, शिक्षा, कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए समाज व देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार युवाओं को हर तरह से प्रोत्साहित कर रही है। भाजपा सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेल व्यायशालाएं खोल रही हैं ताकि हमारे युवा खेल के क्षेत्र में और आगे बढ़ सकें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार में विकास को निरंतर रफ्तार मिल रही है। बिना भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। नायब सैनी सरकार में युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और सभी वर्गों के लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें