कांग्रेस की 14 दिसंबर की रैली में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की अहम भूमिका – बीर सिंह दलाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिसार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीर सिंह दलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘न्याय संवाद’ नामक विशाल रैली का आयोजन कर रही है, जिसे ऐतिहासिक बनाने में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।

दलाल ने बताया कि इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व—पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, व अन्य राष्ट्रीय नेता—देश के सामने न्याय, पारदर्शिता और सामाजिक समानता के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए आदमपुर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। दलाल ने दावा किया कि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आदमपुर से दिल्ली कूच करेंगे, और रैली में आदमपुर की उपस्थिति सबसे अधिक और प्रभावशाली रहेगी।

रैली का उद्देश्य

इस रैली का मुख्य उद्देश्य ‘न्याय’ और ‘सामाजिक न्याय’ के सवालों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाना है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह महारैली न केवल हरियाणा बल्कि देश की राजनीतिक दिशा में भी एक अहम मोड़ साबित होगी।

बीर सिंह दलाल ने आदमपुरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में 14 दिसंबर को दिल्ली पहुंचकर इस ऐतिहासिक रैली को मजबूत बनाएं और न्याय की लड़ाई में कांग्रेस के साथ खड़े हों।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!