हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से; विधायकों को भेजी गई औपचारिक सूचना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 12 दिसंबर। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद द्वारा सभी सदस्यों को अर्द्ध-सरकारी पत्र के माध्यम से इसकी औपचारिक सूचना प्रेषित की गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह सत्र कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और लंबित बिलों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित नीतिगत निर्णयों और प्रशासनिक प्रस्तावों को सदन में प्रस्तुत करने की तैयारी में है। वहीं, विपक्ष कानून व्यवस्था, बेरोज़गारी, किसानों के मुद्दे, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थितियों जैसे विषयों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति बना रहा है।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि सत्र की अवधि सीमित रहे, लेकिन राजनीतिक माहौल को देखते हुए तीखी बहसों और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज रहने की उम्मीद है। आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम में सत्र से पूर्व सदस्यों को आवश्यक औपचारिकताओं व प्रक्रियागत दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें