मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गुरुग्राम दौरा 11 दिसंबर को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की करेंगे अध्यक्षता

गुरुग्राम, 09 दिसंबर। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कश्मीरी हिन्दू प्रकोष्ठ, हरियाणा एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल/गुरुग्राम द्वारा भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोजन 11 दिसंबर को दोपहर 2 बजे एपैरल हाउस ऑडिटोरियम सेक्टर-44 गुरुग्राम में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म भूषण एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर शिरकत करेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें