कुरुक्षेत्र सेक्टर-3 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का यूथ कांग्रेस ने किया घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वोट चोरी के आरोपों पर प्रदर्शन तेज।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 दिसंबर : वोट चोरी के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेक्टर-3 स्थित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सरकारी आवास का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए और उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने सरकार पर चुनाव परिणाम आने से पहले व्यवस्था करने के गंभीर आरोप लगाए।

यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि हरियाणा में बनी सरकार चोरी की सरकार है और जनता का हक छीनकर सत्ता हासिल की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव से पहले की गई व्यवस्था अब साफ नजर आ रही है, जिसे वे लोकतंत्र की हत्या बता रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस उदयभानु चिब ने कहा कि जो व्यवस्था चुनाव परिणाम आने से पहले दिखाई गई, वही अब खुलकर सामने है। सरकार जनता के मांडेट की नहीं, साजिश की देन है। हरियाणा की जनता इसलिए निराश है क्योंकि उनका हक छीना गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही, हालांकि पुलिस की हस्तक्षेप के बाद माहौल नियंत्रित हो गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिलहाल प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान किया, लेकिन कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें