दिल्ली, 9 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2025 के 9-16 क्वालिफिकेशन मैच में वेल्स को 3-1 से हराया। हीना बानो, सुनलिता टोप्पो और इशिका ने भारत के लिए गोल किए, जबकि वेल्स के लिए एलोइस मोएट ने एकमात्र गोल किया। भारत ने मैच पर शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2025
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए हीना, सुनलिता और इशिका ने दागे गोल। वेल्स के लिए एकमात्र गोल एलोइज मोएट ने किया। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने महिला हॉकी विश्व कप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेल्स को 3-1 से मात दी। यह मुकाबला 9-16 क्वालिफिकेशन मैच के रूप में खेला गया। भारत की ओर से हीना बानो (14वें मिनट), सुनलिता टोप्पो (24वें मिनट) और इशिका (31मिनट) ने गोल किए, जबकि वेल्स के लिए एलोइस मोएट (52वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया।
पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में साक्षी राणा के शानदार मूव पर हीना बानो ने गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला और टीम लगातार मौके बनाती रही। सुनलिता टोप्पो ने 24वें मिनट में पास मिलने पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ में भारत ने 14 बार सर्कल में घुसकर अटैक किया और लीड हासिल की।
तीसरे क्वार्टर में 3-0 की बढ़त –
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही इशिका ने रिबाउंड पर गोल दागकर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। कप्तान ज्योति सिंह की अगुवाई में भारत ने खेल की रफ्तार को पूरी तरह नियंत्रित रखा और वेल्स की डिफेंस पर दबाव बनाए रखा।
वेल्स की वापसी की कोशिश नाकाम –
आखिरी क्वार्टर में वेल्स ने एक मौका बनाया और एलोइस मोएट (52वें मिनट) ने गोल कर अंतर 3-1 कर दिया। लेकिन भारत की डिफेंस ने फिर कोई मौका नहीं दिया और टीम ने मैच अपने नाम किया।









