गुरुग्राम में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली पर व्यापक प्रशिक्षण आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईटी विशेषज्ञ टीम ने पोर्टल के तकनीकी फीचर्स पर दिया लाइव प्रशिक्षण

प्रशिक्षण से प्रणाली के सुचारू संचालन में आएगी गति और पारदर्शिता-डीसी अजय कुमार

राजस्व कर्मियों ने तकनीक के विभिन्न चरणों पर पूछे सवाल, विशेषज्ञों ने दिए जवाब

गुरुग्राम, 28 नवंबर – डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले में रजिस्ट्री को पूरी तरह पेपरलेस, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने के लिए एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के साथ-साथ सभी राजस्व कर्मियों को नई डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिसका संचालन आईटी डिवीजन, हरियाणा की विशेषज्ञ टीम ने किया, जिसका नेतृत्व जीएम-आईटी संदीप शिरा ने किया।

डीसी अजय कुमार ने कहा कि पेपरलेस प्रणाली शासन की पारदर्शिता और सुशासन के उद्देश्य को सशक्त करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदन, सत्यापन, समयबद्ध कार्य और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन हर चरण में अधिकतम दक्षता और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को बिना किसी देरी के सहज सेवाएँ प्राप्त हों।

बैठक के दौरान अधिकारियों को नई प्रणाली की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जीएम-आईटी संदीप शिरा ने कहा कि यह प्रणाली राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता, गति और विश्वसनीयता को नए स्तर तक ले जाने वाली महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है।

आईटी टीम ने पोर्टल के तकनीकी फीचर्स पर लाइव डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ टीम ने विस्तृत समाधान दिया।

डीसी अजय कुमार ने निर्देश दिए कि इस प्रणाली को फील्ड स्तर पर पूरी दक्षता और समन्वय के साथ लागू किया जाए, ताकि नागरिकों को सेवाएँ पहले से कहीं अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि यह प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और नागरिक-केंद्रित बनकर जिले में एक मॉडल स्थापित करे।

इस अवसर परडीड राइटर, वकील, ड्राफ़्ट डीड और राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें