प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों पर नगर निगम गुरुग्राम की कड़ी कार्रवाई, दो संपत्तियां सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेक्टर-29 स्थित पिंड बलूची और सेक्टर-16 स्थित एमएस साइकॉम लिमिटेड पर लाखों की राशि बकाया

गुरुग्राम, 28 नवंबर। नगर निगम गुरुग्राम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स राशि की वसूली को लेकर जारी अपने अभियान के तहत शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण संपत्तियों को सील कर प्रशासनिक सख़्ती का स्पष्ट संदेश दिया है। दोनों मामलों में संबंधित प्रॉपर्टीज पर करोड़ों रुपये के करीब बकाया राशि दर्ज है। निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नियमों के तहत सीलिंग कार्रवाई पूरी की।

शुक्रवार को जोनल टैक्सेशन अधिकारी बीएस छोक्कर की टीम ने सेक्टर-29 स्थित पिंड बलूची को सील कर दिया। इस प्रॉपर्टी पर 50,44,901 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अतिरिक्त सेक्टर-16 स्थित एमएस साइकॉम को भी सीलिंग का सामना करना पड़ा। इस पर 75,46,116 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम के अनुसार, लंबे समय से बकाया चल रही राशि जमा न होने पर इन प्रॉपर्टीज को सील किया गया है। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर औपचारिक कार्रवाई की और संबंधित को बकाया जल्द जमा कराने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों के अनुसार, बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद भुगतान न होने के चलते यह कदम उठाया गया।

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि हरियाणा नगर निगम अधिनियम के तहत नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में स्थित सभी रिहायशी, वाणिज्यिक, औद्योगिक, संस्थागत भवनों और खाली प्लाट मालिकों को प्रतिवर्ष प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी संपत्ति मालिकों को समय पर टैक्स जमा कराने की अपील की गई है। निगम ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे मामलों में निरंतर अभियान चलाया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!