प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक ट्रेडर पर नगर निगम की रेड ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– 346 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक किया गया जब्त, ट्रेडर पर लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना

गुरुग्राम, 21 मार्च। नगर निगम गुरुग्राम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के व्यापार में लिप्त एक व्यापारी पर रेड की। यह कार्रवाई बादशाहपुर-कादरपुर रोड स्थित यादव ट्रेडर्स की दुकान पर की गई, जहां से कुल 346 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि रेड के दौरान प्रतिबंधित सामग्री का भंडारण और बिक्री की जा रही थी, जिसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दुकानदार पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ बलप्रीत सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि शहर में प्लास्टिक प्रदूषण को रोका जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!