कामकाजी महिला आवास में रहने के लिए पंजीकरण शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-सिविल लाइन स्थित कामकाजी महिला आवास रेनोवेशन के बाद जल्द होगी तैयार

गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित कामकाजी महिला आवास में रहने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। कोई भी कामकाजी महिला तय नियमों के तहत यहां पर पंजीकरण करवा सकती है। 

कामकाजी महिला आवास की वार्डन कविता सरकार ने बताया कि आवास में 40 कमरे हैं।  सभी कमरों का रेनोवेशन करने का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। कामकाजी महिला आवास जिला रेड क्रॉस की ओर से संचालित किया जाता रहा है। अब इस सत्र से इसे के.वी. एंटरप्राइजेज द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप में चलाया जाएगा। के.वी. एंटरप्राइजेज की ओर से ही इसका रेनोवेशन किया जा रहा है। रेनोवेशन के बाद सभी कमरे रहने के लिए तैयार हो जाएंगे। तब तक यहां पर पंजीकरण हो जाएंगे। जो भी कामकाजी महिला यहां पर रहने के लिए आवेदन करेगी, उनके कागजातों की वेरिफिकेशन से संतुष्टि के बाद भी उन्हें रहने के लिए फाइनल किया जाएगा। यहां 40 कमरों में व्यक्तिगत रूप से भी महिलाएं रह सकती हैं और एक कमरे में मिलकर दो भी रह सकती हैं। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर-8510878779 पर या फिर ई-मेल केवीडॉटहॉस्टलबुकिंगसएटजीमेल पर अपनी एप्लीकेशन भेजें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!