कांग्रेस ने गुरुग्राम नगर निगम सीट से सीमा पाहुजा, मानेसर से नीरज यादव को बनाया प्रत्याशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर के चुनाव में मेयर पद के लिए शनिवार को कांग्रेस ने सूची जारी कर दी। गुरुग्राम से पूर्व पार्षद सीमा पाहुजा और मानेसर से नीरज यादव को मेयर की टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। वे दो बार पार्षद रह चुकी हैं।  

मेयर की टिकट दिए जाने के बाद दोनों प्रत्याशियों को जिला प्रभारी करण दलाल, सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, गुडग़ांव शहरी कॉर्डिनेटर पकंज डावर, ग्रामीण कॉर्डिनेटर विरेंद्र यादव, विधानसभा चुनाव में गुडग़ांव से प्रत्याशी रहे मोहित ग्रोवर व बादशाहपुर से प्रत्याशी रहे वर्धन यादव ने शुभकामनाएं दीं। सीमा पाहुजा की पंजाबी समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है। सीमा पाहुजा अब तक दो बार निगम पार्षद बन चुकी हैं। पहली बार 2012 में और दूसरी बार 2017 में नगर निगम चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ा। वे निर्दलीय चुनाव लडक़र पार्षद बनीं थी। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी मनोज भारद्वाज को हराया था। मानेसर नगर निगम से प्रत्याशी बनाए गए नीरज यादव का भी अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव है। राजनीति के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में वे अग्रणी रहते हैं। यादव बाहुल मानेसर क्षेत्र में कांग्रेस ने उन्हें मजबूत प्रत्याशी मानते हुए मैदान में उतारा है।

जिला प्रभारी करण दलाल ने कहा कि कांग्रेस ने गुरुग्राम व मानेसर में दोनों मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। उन्होंने दोनों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए चुनाव प्रचार में मजबूती से जुट जाने के लिए प्रेरित किया। सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला ने कहा कि कांग्रेस पूरी योजनाबद्ध तरीके से चुनाव में उतर चुकी है। भाजपा के प्रत्याशियों को पटखनी देने की सोच के साथ पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को चुनकर निगम की सत्ता सौंपेगी। गुडग़ांव शहरी कॉर्डिनेटर पंकज डावर ने कहा कि गुडग़ांव जिला के दोनों नगर निगमों के लिए कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब पार्षद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्षद के पद के लिए भी मजबूत उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है।  

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!