सांसद कुमारी सैलजा ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया अपने कार्यालय का उदघाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हुई चर्चा

चंडीगढ़ / सिरसा, 09 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने रविवार सुबह बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम परिसर में अपने कार्यालय का उदघाटन करते हुए कार्यकर्ताओं को नगर परिषद चुनाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही सैलजा ने जनसमस्याएं भी सुनी।

सांसद कुमारी सैलजा को यह कार्यालय सरकारी स्तर पर उपलब्ध करवाया गया है, जहां पर हर कार्यदिवस में उनके प्रतिनिधि के रूप मेंं एक कर्मचारी मौजूद रहेगा, यह कर्मचारी भी सरकार की ओर से दिया गया है। लोग अपनी कोई समस्या लिखित में सांसद के स्थानीय कार्यालय में दे सकता है जिस पर संबधित विभाग को निर्देश देकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इस कार्यालय के उदघाटन अवसर पर कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, जयपाल सिंह लाली रतिया, राजेश चाडीवाल, प्रवीन बागला, अधिवक्ता संदीप नेहरा, राजकुमार शर्मा (राजू शर्मा), प्रो. आरसी लिंबा, सहीराम सहारण, विजय शर्मा, फकीरचंद, बलदेव सिंह लंगेवाला आदि मौजूद थे।

इस मौके पर सांसद कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। कुछ पदाधिकारियों ने स्थानीय निकाय को लेकर चर्चा की। कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यालय खुल चुका है, यहां पर बैठना शुरू करो, जो भी व्यक्ति कोई समस्या लेकर आए प्रशासनिक स्तर पर बातचीत कर उसका समाधान करवाए। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं और पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!