रागनी प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज कैथल व सोलो डांस (पुरुष) में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने मारी बाजी।

गवर्नमेंट कॉलेज जींद को मिला प्रथम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार व भारत कॉलेज लाडवा को प्रथम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित रत्नावली राज्य स्तरीय समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हरियाणवी पगडी बांधो प्रतियोगिता में केयू कैम्पस टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम ने दूसरा व केएएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बाबू की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय, जींद को, कुर्ता पायजामा पहनकर मुख्य प्रवक्ता’ की भूमिका निभाने के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार के.यू. कैंपस टीम के छात्र ने प्राप्त किया। भारत कॉलेज ऑफ लॉ, लाडवा की छात्रा को विपक्ष की भूमिका बताने के अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तथा आर.के.एस.डी. (पी.जी.) महाविद्यालय, कैथल की छात्रा को ‘डॉक्टर’ की भूमिका निभाने के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि रागनी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पीजी) कॉलेज, कैथल, द्वितीय पुरस्कार आर्य (पीजी) कॉलेज, पानीपत, तृतीय पुरस्कार एस.डी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत, चतुर्थ पुरस्कार के.यू. कैम्पस टीम व पांचवां पुरस्कार आई.जी. (पीजी) महिला महाविद्यालय, कैथल ने प्राप्त किया। युगल रागनी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर्य (पीजी) कॉलेज पानीपत, द्वितीय पुरस्कार आई.जी. (पीजी) महिला महाविद्यालय, कैथल, तृतीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पीजी) कॉलेज कैथल, चतुर्थ पुरस्कार के.यू. कैम्पस टीम तथा पांचवां पुरस्कार एसयूएस गवर्नमेंट कॉलेज, मटक-माजरी करनाल ने प्राप्त किया।

प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी पगड़ी बांधो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के.यू. कैम्पस टीम, द्वितीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पीजी) कॉलेज, कैथल, तृतीय पुरस्कार के.एम. सरकार. कॉलेज, नरवाना ने प्राप्त किया। हरियाणवी भजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल, द्वितीय पुरस्कार के.यू. कैंपस टीम, तृतीय पुरस्कार महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज, मुलाना, अंबाला ने, चौथा पुरस्कार राजकीय कॉलेज, सफीदों, जींद ने तथा पांचवां पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल ने प्राप्त किया।

हरियाणवी रीति-रिवाज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल, द्वितीय पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय, जींद तथा तृतीय पुरस्कार एस.डी. (पी.जी.) महाविद्यालय, पानीपत ने प्राप्त किया। एकल नृत्य (पुरुष) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर्य (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत, द्वितीय पुरस्कार एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत ने तथा तृतीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल ने प्राप्त किया। लूर नृत्य हरियाणवी में प्रथम पुरस्कार आर्य (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत ने, द्वितीय पुरस्कार एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत व तृतीय पुरस्कार रू के.यू. कैंपस टीम ने प्राप्त किया।

प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी कोरियोग्राफी में प्रथम पुरस्कार के.यू. कैंपस टीम ने, द्वितीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल ने तथा तृतीय पुरस्कार के.एम. राजकीय महाविद्यालय, नरवाना ने प्राप्त किया। पॉप सांग हरियाणवी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर्य (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत ने, द्वितीय पुरस्कार गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने तथा तृतीय पुरस्कार रू के.यू. कैम्पस टीम ने प्राप्त किया।

प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एकल नृत्य (महिला) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत ने, द्वितीय पुरस्कार रू एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत ने तथा तृतीय पुरस्कार एस.ए. जैन (पी.जी.) कॉलेज, अंबाला शहर ने प्राप्त किया। हरियाणवी लोक परिधान (पुरुष) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय, जींद ने, द्वितीय पुरस्कार के.यू. कैंपस टीम ने तथा तृतीय पुरस्कार महाराणा प्रताप राष्ट्रीय महाविद्यालय, मुलाना, अंबाला ने प्राप्त किया।

हरियाणवी लोक परिधान (महिला) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आई.जी. (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल ने, द्वितीय पुरस्कार एम.डी.एस.डी. कॉलेज, अंबाला शहर ने तथा तृतीय पुरस्कार के.यू. कैंपस टीम तथा सी.आई.एस. कन्या महाविद्यालय, ढांड डडवाना, कैथल की टीम ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। हरियाणवी फैशन शो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के.यू. कैम्पस टीम ने, द्वितीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल न तथा तृतीय पुरस्कार आई.जी. (पीजी) महिला महाविद्यालय, कैथल ने प्राप्त किया। हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के.यू. कैम्पस टीम ने, दूसरा पुरस्कार एस.यू.एस. गवर्नमेंट कॉलेज, मटक माजरी, करनाल ने तथा तृतीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पीजी) कॉलेज, कैथल ने प्राप्त किया।.

हरियाणवी लोक-गीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के.यू. कैम्पस टीम ने, दूसरा पुरस्कार महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज, मुलाना, अंबाला ने, तीसरा पुरस्कार गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने, चौथा पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पीजी) कॉलेज, कैथल ने तथा पांचवां पुरस्कार आर्य (पीजी) कॉलेज, पानीपत ने प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि हरियाणवी गजल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के.यू. कैंपस टीम ने, द्वितीय पुरस्कार गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने, तृतीय पुरस्कार आर्य (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत ने, चौथा पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल ने तथा पांचवां पुरस्कार राजकीय कॉलेज, नारायणगढ़, अंबाला ने प्राप्त किया। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजकीय कॉलेज, जींद ने, द्वितीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल ने तथा तृतीय पुरस्कार एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत ने प्राप्त किया। टिट बिट्स प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर.जी.एम. कॉलेज, उचाना ने, द्वितीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल ने तथा तृतीय पुरस्कार के.यू. कैंपस टीम ने प्राप्त किया हरियाणवी क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजीव गांधी राजकीय कॉलेज, जींद, द्वितीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल तथा तीसरा पुरस्कार पी.सी.एल.एस. गवर्नमेंट कॉलेज, करनाल ने प्राप्त किया। लघु फिल्म (हरियाणवी में या हरियाणा पर) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार चौ. रणवीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद, द्वितीय पुरस्कार गवर्नमेंट कॉलेज, जींद तथा तृतीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल ने प्राप्त किया। पुरानी प्राचीन हरियाणवी संग्रह प्रदर्शनी के लिए प्रथम पुरस्कार के.यू. कैंपस टीम व आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही हरियाणवी स्किट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गवर्नमेंट कॉलेज, जींद, द्वितीय पुरस्कार आर.के.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल तथा तृतीय पुरस्कार गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन, मडलौडा, पानीपत ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!