गुंडागर्दी के खिलाफ कांग्रेसियों ने अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन।

घायल युवक ने लगाया भाजपा विधायक के पुत्र साहिल सुधा पर हमला करने का आरोप।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 4 अक्तूबर : गत देर रात्रि कांग्रेस कार्यकर्ता मुनीष रोड पर बिंंडों सेे हमला कर दिया गया। जिसमें युवक मुनीष की दोनों टांगें तोड दी व गाडी को भी चकनाचूूर कर दिया। इतना ही नही हमलावर मुनीष का मोबाईल व गाड़ी की चाबी भी लेकर फरार हो गए। मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में शहर में बढ रही गुंडागर्दी के खिलाफ लघु सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया व उपायुक्त राजेश जोगपाल व पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला से मुलाकात की। उन्होने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करके उन्हे गिरफ्तार किया जाए। अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण शहर में गुंडागर्दी बढ रही है। गत देर रात्रि अमीन रोड पर मुनीष रोड पर दर्जनों गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया और उसकी दोनो टांगे तोड दी। इसी प्रकार इससे पहले कैलाश नगर में एक पूर्व पार्षद पर भी जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अपनी हार को देखते हुए बौखला गए हैं और ओच्छे हथकंडों पर उतर आए हैं। कांग्रेस का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं और उन्हे धमकाया जा रहा है। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा चुनावी माहौल बिगाडने के उद्देश्य से किराए पर सैंकडों गुंडे बाहर से बुलाए गए हैं, जो सरेआम धमकियां दे रहे हैं और कांग्रेस समर्थकों पर हमले कर रह हैं। पुलिस अधीक्षक को बार बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवार्द नही कर रही। उन्होने चेतावनी दी कि यदि गुंडातत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की तो उसके गंभीर परिणाम होंगें। उन्होने कांग्रेस कार्यर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।

घायल युवक ने लगाया भाजपा प्रत्याशी के पुत्र साहिल सुधा पर आरोप।
हमले में घायल युवक मुनीष रोड का विडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उसने आरोप लगाया कि देर रात्रि वह अपनी गाडी में घर की ओर जा रहा था। अमीन रोड पर भाजपा प्रत्याशी के पुत्र साहिल सुधा और उसके साथ अन्य लगभग 15 युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उसकी दोनो टांगें तोड दी गई व उसकी कार भी बिंडो से चकनाचूर कर दी। हमलावर उसका मोबाईल व गाडी की चाबी भी साथ ले गए। हमले के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मुनीष एक प्राईवेट अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी दोनो टांगों में फ्रेक्चर है। घटना की सचूना मिलते ही अशोक अरोडा व उसके समर्थक अस्पताल पहुंचे।

बिना नंबर की गाडियां घूम रही शहर में, पुलिस साधे बैठी चुप्पी।
कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से बिना नंबर की गाडियों में सवार गुंडातत्व धमकियां देते घुम रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही। अरोड़ा के अनुसार पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करके तुरंत कार्रवाई की जाएगी और चुनाव को देखते हुए नाकों पर पुलिस मुस्तैद कर दी गई है। एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को नही बख्शा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *