भाजपा के 10 साल के शासन से हरियाणा वासी दुखी व परेशान: भंवर जितेंद्र सिंह 

देश मैं हरियाणा को औद्योगिक क्षेत्र बनाने तथा गुरुग्राम को औद्योगिक खाप बनाने में कांग्रेस का बड़ा योगदान: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव 

गरीबी हटाओ नारे को सार्थक किया है कांग्रेस ने भाजपा ने गरीबों की संख्या बढ़ाई : पूर्व केंद्रीय मंत्री

हम गरीबी कम करने को लेकर संवेदनशील है भाजपा इसका राजनीतिक फायदा उठाती है: भंवर जितेंद्र सिंह 

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने रविवार को नारनौल में एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा हम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार में लगे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि नेता कम प्रचार कर रहे हैं और जनता ज्यादा कर रही है। चुनाव में कांग्रेस नहीं जनता ज्यादा लड़ रही है। क्योंकि पिछले 10 साल से हरियाणा का किसान, मजदूर, महिला व युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। विशेषकर प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है और अपने आप को भाजपा द्वारा छला हुआ महसूस कर रहा है। 

अलवर के महाराज भंवर जितेंद्र सिंह ने आगे कहा की हरियाणा के लोग भारत-पाकिस्तान तथा भारत चीन सीमा पर सुरक्षा में अव्वल नंबर पर तैनात है। सियाचिन जैसे दुर्गम स्थल पर हरियाणा के युवा अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। हरियाणा के युवाओं में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है लेकिन मोदी सरकार ने उनकी देशभक्ति की भावना के साथ खिलवाड़ किया है। वह अग्निवीर जैसी गलत योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत 18 साल के युवा को भर्ती किया जाता है और 21 साल बाद में उसे रिटायर कर दिया जाता है। यह एक सिक्योरिटी गार्ड जैसी नौकरी बना दी गई है। अग्निवीर योजना ने हरियाणा के युवाओं के साथ ही नहीं देश की युवाओं में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। 

अलवर राजस्थान से सांसद रहे कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा सभी प्रदेशों में कमजोर मुख्यमंत्री जिसे रिमोट कंट्रोल द्वारा चलाए जा सके ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया है। रिमोट कंट्रोल से चलने वाले लोग कभी प्रदेश के हित, किसान, युवा की बाद शीर्ष नेतृत्व तक नहीं कर सकते। क्योंकि उन्होंने हाई कमान के समक्ष मुंह खोला तो उन्हें हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की जनता चाहती है कि प्रदेश का नेता हरियाणा की बागडोर को संभाले क्योंकि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के अंदर अहंकार भर चुका है।

एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में प्रजातंत्र है और वहां मुख्यमंत्री को विधायकों राय के बाद चुना जाता है ना कि ऊपर से थोपा जाता है। कांग्रेस में लोकतंत्र है सभी लोगों को अपनी बात करने का अधिकार है, पर यह परिपाटी भाजपा में देखने को नहीं मिलती। इसका उदाहरण हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उनका जवाब था दावेदार अनेक हो सकते हैं लेकिन मुख्यमंत्री एक ही हो सकता है। अनेक दावेदारों को उपमुख्यमंत्री के रूप में भी संतुष्ट किया जाता है। जब उनसे यह पूछा गया क्या मुख्यमंत्री के ऊपर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस असंतोष को हवा नहीं देती कर्नाटक में इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, पर उनका कहना था कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया है जबकि दूसरे दावेदार डी के शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस ने सभी प्रदेशों में इस प्रकार सभी नेताओं को उनके कद के अनुसार सम्मान दिया जाता है। 

जम्मू कश्मीर में गठबंधन और धारा 370 को लेकर पूछे गए सवाल पर उनका कहना था की गठबंधन पर की गई सभी बातों पर विचार होता है। उस पर चर्चा होती है, तब उसे लागू किया जाता है। लागू करने से पहले देशहित को पहले देखी जाता है। कांग्रेस कभी भी देशहित की बात से परे दिखाई नहीं देती। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हरियाणा के कांग्रेस नेताओं द्वारा नौकरियां देने के विचार उनके निजी हैं। शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस की नीति के अनुसार ही रोजगार उपलब्ध करवाएगा। 

जब उनसे यह पूछा गया कि इंदिरा गांधी के समय से ही देश की जनता को कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा लगाती रही है। देश में गरीबी हटाने के लेकर न तो कांग्रेस ने और ना ही भाजपा ने कोई ठोस प्रयास किया? पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी कम करने में अपना बहुमूल्य समय लगाया है जबकि नरेंद्र मोदी ने अपने शासन में गरीबों के आंकड़े को बढ़ाया है। हम गरीबी कम करने को लेकर संवेदनशील है भाजपा इसका राजनीतिक फायदा उठाती है।

देश की आजादी के समय देश में सुई भी नहीं बनती थी। आज जो भी विकास दिखाई दे रहा है, वह कांग्रेस की देन है। गांव ढाणी में बिजली की रोशनी उसका एक उदाहरण है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश को नई तकनीकी देने में राजीव गांधी का बड़ा नाम है देश में कंप्यूटर तथा मोबाइल क्रांति होने के कारण से संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा को औद्योगिक हब बनाने में और गुरुग्राम को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने में कांग्रेस का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इतनी वर्षों की मेहनत को भाजपा ने 10 साल में ही खत्म कर दिया। आज हरियाणा हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!