‘कांग्रेस देश की समस्या का नाम, भाजपा है समाधान’, अटेली में बोले सीएम योगी 

राम मंदिर के बाद अब मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने की बारी 

सबका साथ सबका विकास लेकर चल रही है डबल इंजन सरकार 

नारनौल। अटेली विधानसभा के गांव भोजावास में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी आरती राव के चुनाव रैली में जनता को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है। भाजपा समाधान का नाम है।

सीएम योगी ने अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रात्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने 65 सालों तक राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। देश की सभी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। कांग्रेस अफवाह फैला रही है कि हम अच्छा काम नहीं करते।

उन्होंने कहा जहां समृद्धि है वहां विरासत का सम्मान होता है। उत्तर प्रदेश में अयोध्या काशी मथुरा वृंदावन का तेजी से विकास हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बाद अब मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने की बारी है।

जिसमें विभाजन त्रासदी और आतंकवाद शामिल है। उन्होंने दो दिन पहले जम्मू एयरपोर्ट की एक घटना का वृतांत सुनते हुए कहा कि जब वह एयरपोर्ट के अंदर जा रहे थे तब एक मौलवी ने उन्हें राम-राम कहा। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद अब मौलवी भी ‘राम-राम’ कहने लगे हैं। एक दिन देश में सभी लोगों के मुख से ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की आवाज सुनाई देगी।

उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो दंगाई थे, वे या तो जेल में हैं या जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। हरियाणा में डबल इंजन सरकार भाजपा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। चकाचक सड़कें, उत्तम निवेश रोजगार मेट्रो आदि का बेहतरीन कार्य हुआ है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल को खनन, वन और भूमि माफियाओं का राज था। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से हरियाणा का विकास हुआ है। डबल इंजन के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को रुकने नहीं देना है। उन्होंने फिर से हरियाणा में डबल इंजन सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों सहित अटेली विधानसभा से प्रत्याशी आरती राव को जिताने की अपील की। योगी ने कहा कि देश में महिला आरक्षण 2019 में लागू होगा जबकि अटेली ने इस चुनाव में इसे लागू कर दिया है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तारीफ करते हुए कहा की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाना है तो इसकी शुरुआत गांव और किसान से करनी होगी। राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। उनकी बदौलत गुरुग्राम आज विश्व के नक्शे पर है। यहां लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। देश विदेश की बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश किया हुआ है।

रैली को पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा पंडित रामबिलास शर्मा, निवर्तमान अटेली विधायक सीताराम यादव,  भाजपा जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, अटेली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आरती राव,  राजस्थान के कृषि मंत्री अजीत सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!