भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके फिर कांग्रेस नेताओं और आरोप लगाए: विपिन शर्मा

भाजपा नेता द्वारा राव दान सिंह को गाली देना उनके संस्कार दर्शाता है: शर्मा

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। महेंद्रगढ़ में भाजपा सह प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव नहीं महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को लेकर जी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। गाली देकर बात करना भाजपा नेता के संस्कारों को दर्शाती है। भाजपा प्रभारी के बयान आपत्ति दर्ज कराते हुए युवा कांग्रेस के नेता विपिन शर्मा ने कहा जो स्वयं दागी होते हैं वह दूसरे पर आरोप नहीं लगाते हैं। उन्होंने उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि हम कितने पाक साफ है।

श्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा साफ हो जाएगी। जनता उनके झूठ से अब तंग आ गई है और वह विधानसभा चुनाव में उसे उखाड़ फेंककर बाहर करेगी।

युवा नेता ने कहा भाजपा नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा करती है जबकि हकीकत यह कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा अनिल विज ने खुलेआम अपने आप को मुख्यमंत्री की दौड़ में बता दिया है। इन दोनों नेताओं ने तो खुलेआम मुख्यमंत्री की दौड़ में अपने आप को बताया जबकि हकीकत में भाजपा में ओर लोग भी मुख्यमंत्री का ख्वाब देख रहे हैं। इसलिए विप्लव देव को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं मारते।

युवा नेता ने कहा कि जिन में संस्कार नहीं होते वह अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा वैसे पूर्व मुख्यमंत्री की कोई दोष नहीं है भाजपा के खुन में ही सांप्रदायिकता, तुष्टिकरण और समाज को धर्म जाति के नाम पर विभाजित करने के अवगुण भरे हुए हैं। कांग्रेस नेता ने महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ की गई अब अभद्र भाषा की निंदा करते हुए भाजपा नेता से माफी की मांग की है।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!