भाजपा ने नारकीय जीवन जीने को किया मजबूर,  वोट देते समय याद रखें : मोहित ग्रोवर 

— देना होगा दस साल का हिसाब, आमजन के सवालों से बच नहीं सकते सत्तासीन

गुरुग्राम। कांग्रेस प्रत्याशी मोहित मदनलाल ग्रोवर ने कहा कि गुरुग्राम शहर के एक-एक  नागरिक का यह कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वोट देने से पहले वह सत्तासीनों से पिछले दस का हिसाब जरूर मांगे। लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर करने वाली भाजपा और उसके नेता, लोगों के सवालों से बच नहीं सकते। झूठे वादे कर सत्तासीन होने के बाद भाजपा ने लोगों की जीवन शैली से खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल में गुरुग्राम के लिए क्या किया, अगर इसका इसका हिसाब नहीं दिया तो  इस बार जनता भाजपा का हिसाब चुकता कर देगी। मोहित अपनी चुनावी सभाओं में मतदाताओं से रूबरू हो रहे थे। 

इन सवालों का जवाब मांग रही जनता 

मोहित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि बहुत लंबा चौड़ा हिसाब नहीं है, बस चंद सवाल हैं। जो वोट देने से पहले भाजपा प्रत्याशी से जरूर पूछ लें। उन्होंने कहा कि पहला सवाल यह कि दस साल में जलभराव का स्थाई समाधान क्यों नहीं हो पाया। हर साल करोड़ों रुपये लुटाने के बाद भी लोग बरसात में घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। दूसरा सवाल यह कि हजारों करोड़ रुपये कूड़े पर खर्च करने के बाद शहर को स्वच्छ क्यों नहीं बना पाए। सीवर सिस्टम को अपडेट क्यों नहीं कर पाए। बादशाहपुर नाले का निर्माण क्यों नहीं हो पाया। गुरुग्राम का सरकारी अस्पताल क्यों नहीं बना। सड़कों के गड्ढें क्यों नहीं भरे गए। प्रदूषण मुक्त शहर क्यों नहीं हो पाया। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, बस अड्डे का निर्माण क्यों नहीं हो पाया। वजीराबाद में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सेक्टर 53 में कल्चरल हब क्यों नहीं बन गया। घरों से सेग्रीग्रेटेड कूड़ा क्यों नहीं उठा। गुरुग्राम में बुनियादी ढांचे का विकास क्यों नहीं हो पाया। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट क्यों नहीं हुआ।  बिल्डर और अधिकारियों की लूट बंद क्यों नहीं कर पाए। खेड़की दौला और बंधवाड़ी टोल प्लाजा कब बंद होंगे। मोहित ने कहा कि ऐसे कितने ही सवाल हैं जो दस साल से सत्तासीनों के सामने मुंह बाहे खड़े हैं। 

व्यापारियों और ऑटो यूनियन ने दिया समर्थन

कांग्रेस प्रत्याशी मोहित को का कारवां दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रचार शुरू  होने के बाद से शुरू हुआ यह सिलसिला हर दिन अधिक गति से बढ़ रहा है। मोहित को आपका बाजार के व्यापारियों और ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया। मोहित ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही सभी वर्गों के भले के लिए काम किए हैं। भाजपा राज में सभी वर्गों का शोषण हुआ है। दस साल के शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस को वोट करें और भाजपा को सबक सिखाएं। व्यापारियों की ओर से हरेंद्र, जितेंद्र सिंह, राजकुमार अरोड़, प्रेमचंद शर्मा, राजेंद्र मंगला, विजय यादव, विवेक डागर सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताई। 

निरंकारी भवन में लिया आशीर्वाद 

मोहित ने देर शाम पटौदी चौक स्थित निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया। यहां मंडल के प्रमुख महात्मा राजीव नागपाल जी ने मोहित को जीत का आशीर्वाद दिया। मोहित ने कहा कि मानवता की सेवा की प्रेरणा उन्हें संत निरंकारी मिशन से मिली है। निस्वार्थ भाव से जिस तरह निरंकारी संत समाज की सेवा कर रहा, वह भी उसी मकसदम से निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए राजनीति में आए हैं।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!