निवर्तमान सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव का ग्रामीणों ने किया विरोध, युवको द्वारा जमकर नारेबाजी

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। हरियाणा के नारनौल में विकास कार्यों का भेदभाव का आरोप लगाते हुए सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव का बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि विधायक ने यहां पर कोई भी विकास कार्य नहीं करवाए। विरोध होने के बाद मंत्री वहां से वापस आ गए।

नांगल चौधरी से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री डॉ अभय सिंह आज अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत गांव गहली में पहुंचे थे। गहली गांव में जैसे ही मंत्री पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि विधायक बनने के बाद उन्होंने 10 साल में गहली गांव की कोई सुध नहीं ली। यहां पर मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। सिंचाई मंत्री होने के बावजूद यहां पर नहरी पानी भी नहीं आया है। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष है।

बाद में ग्रामीणों ने विरोध करने वालों को समझाया, सभा करके गए मंत्री 

विरोध होने के बाद वहां पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने विरोध करने वाले लोगों को समझाया। इसके बाद वहां पर मंत्री ने सभा की तथा लोगों को यह भी बताया कि उन्होंने यहां के लोगों के लिए बहुत कार्य करवाए हैं। नहरी पानी की व्यवस्था की है। जिसके बाद ग्रामीणों ने भी यह भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस प्रकार का किया गया विरोध सही नहीं है। 

Post Comment

You May Have Missed