सोशल एक्टिविस्ट व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर तेजपाल यादव ने नांगल चौधरी से कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक का विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन का है आह्वान

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। इंजीनियर तेजपाल यादव ने अपने नेता और स्वराज इंडिया के फाउंडर, जय किसान आंदोलन व भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक प्रोफेसर योगेंद्र यादव के आह्वान पर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को नांगल चौधरी में अपना समर्थन दिया है।

इंजीनियर तेजपाल यादव ने कहा कि योगेंद्र यादव के नेतृत्व में हमारा स्वराज इंडिया दल इस बार हरियाणा का विधानसभा चुनाव 2024 का नहीं लड़ रहा है और “भारत जोड़ो अभियान” के तहत हमारे जय किसान आंदोलन व भारत जोड़ो अभियान के तमाम देश प्रदेश के जगह-जगह व कोने-कोने से सभी आंदोलनों के  साथी भाजपा को हराने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हमारे भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने “भाजपा हराओ व लोकतंत्र बचाओ” की अपील की थी और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अपने तमाम साथियों को अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस को समर्थन देने का आह्वान किया है।

इंजीनियर तेजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लाई गई अग्निवीर योजना के खिलाफ में युवा जन आक्रोश यात्रा के तहत दर्जनों गांवों को व इस क्षेत्र को जागरूक किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ में और महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के खेत खेत में स्टोन क्रशरों को खड़ा करके नांगल चौधरी हल्के को बिमारू हल्का बनाने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ में कई तरह के बड़े बड़े आंदोलन किये। एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट तक लंबी कानूनी लड़ाइयां लड़ी। जिसमें 72 अवैध स्टोन क्रेशरों के बंद करने के एनजीटी द्वारा ऐतिहासिक आदेश भी हुए और महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी जिले के 330 स्टोन क्रेशरों पर लगभग 70 करोड जुर्माने के आदेश भी कोर्ट द्वारा करवाए। लेकिन इसके बावजूद हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा नित नए स्टोन क्रेशरों को नांगल चौधरी में एनओसी देना यूं ही अनवरत जारी है। 

उन्होंने कहा कि आज भाजपा को हराना जरूरी है और उन्होंने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि हमारे लिए व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है, विचार महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज हम कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं लेकिन निकट भविष्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद यदि कांग्रेस ने भी जनता पर गलत नितियां थोपी और यदि भाजपा शासन की तरह कांग्रेस शासन में भी जनता बदहाल स्थिति में पाई गई तो हम कांग्रेस के खिलाफ भी लंबी लड़ाई लड़ने से गुरेज नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा इसलिए हम नांगल चौधरी से कांग्रेस की उम्मीदवार मंजू चौधरी को अपना समर्थन देते हैं और अपने तमाम कार्यकर्ताओं, आंदोलन व जन संघर्ष के तमाम सभी साथियों से आह्वान करते हैं कि वह भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी को अपना समर्थन दें।

Post Comment

You May Have Missed