समर्थन अपार, 36 बिरादरी मेरा परिवार : मोहित ग्रोवर

कांग्रेस प्रत्याशी ने अर्जुन में किया कार्यालय का उद्घाटन

भारत सारथी
गुरुग्राम। कांग्रेस प्रत्याशी मोहित मदनलाल ग्रोवर ने कहा कि उन्हें अपने पंजाबी समाज के साथ ही 36 ही बिरादरी का अपार समर्थन मिल रहा है। 36 बिरादरी उनका परिवार है। मोहित अर्जुन नगर में अपने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहां पहुंचने पर सर्व प्रथम पंजाबी समाज ने उन्हें मान सम्मान की पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन नगर उनका अपना परिवार है और आप अपनों से इतना प्यार और दुलार पाकर वह अभिभूत हैं। हालांकि अपने परिवार का आशीर्वाद और स्नेह बचपन से मिल रहा है। पिछले चुनाव में उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया और उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी परिवार के प्यार और आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रहेगी।

इससे पहले प्रिंस वर्मा, रोहतास वर्मा, ललित वर्मा, अशोक आनंद, नरेश फरियादी, रवि शर्मा, शैलेंद्र, सतीश शर्मा आदि ने मोहित को भरोसा दिया कि जो कसर पिछली बार रह गई, इस बार उसे पूरा करके ही दम लेंगे। 36 बिरादरी मोहित के साथ जुटी है। युवाओं के उत्साह से गदगद मोहित ने कहा कि पूरा शहर उनका परिवार है। जब परिवार को पीड़ा होती है तो मन को ठेस लगती है। परिवार की पीड़ा को दूर करने के लिए उन्होंने साल 2019 में राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने का प्रयास किया था। अब यह पीड़ा और बढ़ गई है। पिछले दस सालों में भाजपा ने शहर को समस्याओं के रूप में जो जख्म दिए हैं, वह अब नासूर बन गए हैं। शहर की जनता इस चुनाव में वोट की चोट से भाजपा के दिए जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेगी।
जनता से किया सवाल : भाजपा के दिए जख्म भूल तो नहीं जाओगे

अपने प्रचार अभियान के दौरान मोहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जनता से रूबरू हुए। उनकी सभाओं में उमड़ रही भीड़ इस बात की तस्दीक कर रही है कि लोग पिछले दस साल में भाजपा के कुशासन से आजिज आ चुके हैं। अपनी सभाओं में मोहित भी शहर के बदतर हालत पर भाजपा को निशाना बना रहे हैं। अपनी सभाओं में मोहित जनता से सीधा सवाल यही पूछ रहे हैं कि दस साल में शहर को जो समस्याओं के जख्म मिले हैं, उन्हें भूल तो नहीं जाएंगे। इसके जवाब में जनता का यही जवाब है कि इन बार भाजपा को उसके किए ही सजा देकर रहेंगे। यानी वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाएंगे।

Post Comment

You May Have Missed