युवा कांग्रेस नेता विपिन शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशियों को टिकट मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए जीत की कामना की

महिला जिलाध्यक्ष ग्रामीण डॉ राजवती  की तरफ से प्रदेश और जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को शुभकामनाएं

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। युवा कांग्रेस के नेता विपिन शर्मा ने जिला महेंद्रगढ़ की नांगल चौधरी नारनौल अटेली तथा महेंद्रगढ़ से कांग्रेस की टिकट मिलने पर प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उनकी जीत की कामना की। उन्होंने कहा की जनता इस बार कांग्रेस की तरफ रुझान बने हुए हैं पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता के आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस जनता के बीच जाकर चुनाव में कांग्रेस को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगी। जनता कांग्रेस को अपनाने के लिए और भाजपा का सूपड़ा साफ करने को तैयार बैठी है।

महेंद्रगढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण डॉ राजवती यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रदेश और महेंद्रगढ़ जिले की चारो विधानसभा के सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी और महिला कांग्रेस के जिले के सभी पदाधिकारियों से अपील की विधानसभा के इस चुनाव में सभी महिला पदाधिकारी दिन रात मेहनत करें और कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीतने और हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने में अपनी पूरी भागीदारी निभाएं।

डॉ राजवती यादव ने कहा की महिला कांग्रेस की जिले में पूरी कार्यकारणी बनी हुई है और सभी अपने अपने काम में लग गए है। सभी पदाधिकारी बहुत ही मेहनती व संघर्षशील है। जिले के चारों विधानसभा प्रत्याशियों से कहना चाहती हू जिले में महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को पूरा मान सम्मान दे। इस  चुनाव में महिला कांग्रेस सभी विधानसभाओं में मेहनत से कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगी और बीजेपी का जनता सूपड़ा साफ करेगी।

दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा से आज हर वर्ग दुखी हो चुका है। महिलाओं को महंगाई की मार से हाहाकार करते देखा जा रहा है। गरीब और मजदूर को दर-दर की ठोकरें खाते देखते हैं। दुकानदार और व्यापारी को सरकारी सिस्टम से परेशान होते देख रहे हैं। शिक्षा व स्वास्थय सेवाओं का जनाजा निकालते देख रहे हैं।

अब जनता भाजपा की नियत और नीति को जान चुकी है। भाजपा चुनाव में जनता का कीमती वोट पाने के लिए जनता को झूठे जुमले देती है। लेकिन जनता अब इनके जुमले में नहीं फंसेगी और पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इनको बाहर का रास्ता दिखाएगी।

विपिन शर्मा व डॉ राजवती यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई कम होगी। गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। बिजली की 300 यूनिट फ्री की जाएगी और किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदा जायेगा। दो लाख खाली सरकारी पड़े पदों पर योग्य हरियाणवी युवाओं की समयबद्ध भर्ती की  जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!