शहर की अनेक महिला मंडल ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा को दिया जीत का आश्वासन

भारत सारथी

गुरुग्राम। शहर की अनेक महिला मंडल अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा के कार्यालय में पहुंची और उन्हें जीत का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाई, आपके 25 साल की सेवा, आपकी धार्मिक आस्था, और महिलाओं के प्रति सेवा समर्पण से हम सभी गदगद हैं। आपने जो महिलाओं के लिए, विशेष रूप से गांव-देहात की महिलाओं और महिला मंडलों को जो सम्मान दिया है, अब हमारा भी कर्तव्य है कि हम आप सभी को सम्मान दें, जिसका आप हक रखते हैं।

शीतला माता शीतला मंडल की अध्यक्ष शारदा शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भाई मुकेश शर्मा को टिकट देकर अपना काम पूरा कर लिया है। अब हम सभी महिलाओं का यह कर्तव्य है कि हम पूरे तन-मन से भाजपा प्रत्याशी व श्री श्याम प्रेमी भाई मुकेश शर्मा को भारी बहुमत से जीतकर विधानसभा में भेजें ताकि महिलाओं को और ज्यादा सम्मान मिल सके।
इस अवसर पर शीतला महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा शर्मा, कमलेश सेन, रितिका जांगिड़, सरस्वती महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा, महामंत्री अनुपमा, लक्ष्मण विहार की शारदा जी, दयानंद मंडल की सुशीला जी, शीतल मंडल की महामंत्री सुनील देवी, खेडक़ीदौला ग्राम की महामंत्री तारा सिंह एवं रेनू सिंह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित हुईं।

महिला शक्ति मंच की कमला सिन्हा ने कहा कि भाई मुकेश शर्मा जहां महिलाओं को सम्मान देते हैं, उससे अधिक वह छोटे बच्चों को भी प्यार करते हैं। हम पूरे तन-मन और धन से मेहनत करें ताकि भाई मुकेश शर्मा हरियाणा में रिकॉर्ड मत से जीतें।
इस अवसर पर शीतल मंडल की महामंत्री विमला देवी, जिला कार्यकारिणी राधा गंगवार, रीना यादव, सीमा यादव, महिला मोर्चा दयानंद मॉडल की सुषमा, भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुशीला कटारिया जी व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने भी सभी दूर-दराज और क्षेत्र से आई महिलाओं का सम्मान किया और कहा कि यह भाई आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगा। आपकी एक आवाज पर, जैसे पहले हाजिर रहता रहा था, वैसे आपको वचन देता है कि आगे भी तन-मन-धन से आपकी सेवा में 24 घंटे हाजिर रहेंगे। उन्होंने अपील की कि यह भाई आपसे यही प्रार्थना करता है कि आप आने वाली 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक मात्रा में वोट डालवाएं और अपने भाई को कामयाब कर हरियाणा विधानसभा में भेजें।

Post Comment

You May Have Missed