जजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे राव बहादुर सिंह ने भाजपा का पटका पहना

जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी ने जजपा छोड़ राजनीति से संन्यास लिया

पूर्व महिला जिला अध्यक्ष सुलोचना ढिल्लों ने भी पार्टी को टाटा कहा

जजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे राव बहादुर सिंह ने भाजपा का पटका पहना

भारत सारथी कौशिक

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी

नारनौल । जिला महेंद्रगढ़ में आज दो राजनीतिक उलट फेर हुए। पहले उलट फेर में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी और महिला सैल की पूर्व जिला अध्यक्ष सुलोचना ढिल्लों ने पार्टी को टाटा कह दिया। वही अतीत में जननायक जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी रहे राव बहादुर सिंह ने आज महेंद्रगढ़ के पंडित रामबिलास शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का पटका पहन लिया। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ कलवाड़ी ने राजनीति से संन्यास भी ले लिया है। इसके अलावा पार्टी की महिला सेल की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा सुलोचना ढिल्लो ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं ।

सुलोचना ढिल्लो

कलवाड़ी ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया। उन्होंने चौधरी देवीलाल के वक्त में 1987 में राजनीति में पदार्पण किया था। मौजूदा हालात में राजनीति के मायने और बदलते परिवेश के कारण राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। कंवर सिंह कलवाड़ी विधानसभा और लोकसभा का भी चुनाव लड़ चुके हैं।

सुलोचना ढिल्लों ने कहा कि चौधरी देवीलाल की नीतियों को अपनाते हुए वे पार्टी से जुड़ी थी। लेकिन अब चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर पार्टी नहीं चल रही। पार्टी में कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं है। पार्टी के नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान नही दिया जा रहा है। इससे व्यथित होकर इस्तीफा दे रही हैं।

एक दूसरे राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व विधायक एवं लोकसभा में भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर जजपा प्रत्याशी रहे राव बहादुर सिंह ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।जानकारी के मुताबिक, राव बहादुर सिंह ने दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए हैं। वह यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा के साथ बिप्लब देब के निवास पर पहुंचे हैं। बिप्लब देब ने भाजपा का पटका पहनाकर राव को भाजपा ज्वाइन कराई है। हरियाणा के पूर्व प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने उनको पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!