बूथ पर कार्यकर्ता संघर्ष करता है तब भाजपा की सरकार बनती है : केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद

चुनाव को जीतने में निर्णायक होती है कार्यकर्ताओं की भूमिका : जितिन प्रसाद

नई पेंशन स्कीम यूपीएस से लाखों कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा

पचंकूला, 25 अगस्त। बूथ चलो एवं महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद पंचकूला पहुंचे। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की और लोगों से संपर्क किया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ता संघर्ष करता है तब भाजपा की सरकार बनती है। चुनाव को जीतने में कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होती है। केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारियों के हित में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि इससे लाखों कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। इस मौके पर जितिन प्रसाद के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और महापौर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे।

जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल के निवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके बाद पंचकूला के सेक्टर-20 की आशियाना कॉलोनी में एससी समाज के कार्यकर्ता गोमती प्रसाद के निवास पर गए और कार्यकर्ताओं में उर्जा और जोश का संचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। हरियाणा का विधानसभा चुनाव भी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष से हम जीतेंगे और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएंगे।

जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के काम करने वाली सरकार है। भाजपा ने गरीब, महिलाएं, युवा और किसानों के लिए अनेकों काम किए हैं। भाजपा की सरकार गरीब सशक्त हुआ है। दलित, शोषित वर्ग के लिए मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाकर उनका लाभ पहुंचाया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करें और दूसरों से भी करवाएं।

कांग्रेस की नीतियो दोगली है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सदा एससी समाज को उपेक्षित रखा है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर वोट लिए और सत्ता प्राप्ति के बाद एससी समाज को उनके हालातों पर छोड़ दिया। कांग्रेस की नीतियां दोगली है, हरियाणा में कांग्रेस कुछ बोलती है और जम्मू कश्मीर में अलग ही रूख अपना लेती है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है जिसने अपने घोषणा पत्र में दलितों, शोषितों का आरक्षण खत्म करने की बात कही है।

मोदी सरकार ने यूपीएस से लोखों परिवारों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का इंतजाम किया है

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन के संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने यूपीएस स्कीम लाकर लाखों कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा दी है। कर्मचारी हित में उठाया गया मोदी सरकार का यह बड़ा कदम है। लोखों परिवारों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का इंतजाम मोदी सरकार ने किया है। पंचकूला पहुंचने से पहले चंडीगढ़ स्थित रेलवे स्टेशन पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महापौर कुलभूषण गोयल ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत किया।

हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए कड़ी मेहनत करें कार्यकर्ता : सौदान सिंह

पंचकूला, 25 अगस्त। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह रविवार को महाजनसंपर्क अभियान के तहत पंचकूला पहुंचे। सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की और जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के लिए मतदान करने की अपील की।
कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए सौदान सिंह ने कहा कि हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है। चुनाव को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए बूथों पर ज्यादा फोकस करना होगा। हर बूथ पर कमल खिले, इसके लिए एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में डलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनवाएं।

सौदान सिंह ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों को कांग्रेस की नीतियों से सचेत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच सत्ता प्राप्त कर भ्रष्टाचार करने की रही है। कांग्रेस ने सदा गरीबों का वोट सत्ता प्राप्त करने के लिए लिया है और फिर उन्हें उनके हालात पर छोड़ दिया। सौदान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के काम में जुट जाएं।

Previous post

हरियाणा प्रदेश का स्थाई निवासी व मतदाता होना चाहिए उम्मीदवार- डीसी

Next post

चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के 3 दिनों के अंदर-अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 3 -3 प्रतियां देना अनिवार्य- पंकज अग्रवाल

You May Have Missed

error: Content is protected !!