संकल्प, सपने हो रहे साकार , तीसरी बार भाजपा सरकार   

सेवा, संकल्प और समर्पण है भाजपा का मूल : जीएल शर्मा

गुरुग्राम।  हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष एवं डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ  के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने कहा कि सेवा, संकल्प और समर्पण भाजपा का मूल आधार है। इन्हीं संकल्पों को आधार बनाकर देश और प्रदेश के करोड़ों निवासियों के सपने साकार हो रहे हैं। निश्चित ही हरियाणा प्रदेश का मतदाता तीसरी बार भाजपा के विकास को चुनेगा। झूठे सब्जबाग दिखाने वालों को की मंशा को प्रदेश की जनता की समझ रही है। प्रदेश का मतदाता विकास की गति को कायम रखने के  लिए एक फिर भाजपा सरकार बनाने को तैयार है। श्री शर्मा गुरुवार को शहर में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से सीधा संवाद कर रहे थे। गुरुग्राम विधानसभा से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार जीएल शर्मा ने कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के तौर पर अपने गांव का नेतृत्व करते हुए सेवा का संकल्प लिया था, जिसे आज तक निभाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर पार्टी ने उन पर गुरुग्राम विधानसभा के लिए भरोसा किया तो वह यह सिद्ध करेंगे कि सेवा क्या होती है और एक जनसेवक के क्या कर्तव्य होते हैं। उन्होंने कभी निजी स्वार्थ की राजनीति नहीं की। जनता ने उन्हें अपने प्यार और आशीर्वाद से जो ताकत दी, उसे हमेशा जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल किया है। आगे भी वह इस ताकत को जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उन्होंने हमेशा ही पार्टी के आदेश को शिरोधार्य कर पार्टी की सेवा की है। उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन्हें इस बार जरूर मौका देगी। शहर की जनता उन्हें अपना विधायक बनाने का मन बना चुकी है, अब पार्टी को अपना काम करना है। शर्मा ने कहा कि राष्ट्र सेवा  के संकल्प को लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता समर्पित भाव से राष्ट्रहित की गतिविधियों में भागीदारी निभा रहा है। वह भी उन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक हैं।  उन्होंने कहा कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसके लिए  सेवा ही परम धर्म है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का एक एक  कार्यकर्ता सामान्य आदमी के मन के विश्वास का सेतु बन रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास एक्सप्रेस वे पर दौड़ रहा है। आने वाले समय में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

Previous post

चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कानून बनाया जाए :- उषा सरोहा

Next post

कांग्रेस और हुड्डा ने गरीबों का शोषण किया, दामाद को खुश करने के लिए किसानों की जमीन हड़पीः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

You May Have Missed

error: Content is protected !!