जीएल शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन 

बडौली बोले,  भाजपा ने दिया हर वर्ग का सम्मान, किए सबके हित के काम 

गुरुग्राम। शहर के समस्त ब्राह्मण समाज ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली का अभिनंदन किया। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गुरुग्राम विधानसभा से पार्टी टिकट के मजबूत दावेदार जीएल शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के अलावा दूसरे अन्य समाज और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी अभिनंदन समारोह में शिरकत की। जैसे ही मोहन लाल बड़ौली शक्ति नगर के भगवान परशुराम भवन पहुंचे,  ढोल की थाप और पुष्प वर्षा के बीच उनका स्वागत हुआ। यहां ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों और  विभिन्न संस्थाओं की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट किया गया। जीएल शर्मा ने बड़ौली को भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट किया।

बारिश के कारण अभिनंदन समारोह अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से आरंभ हुआ। बावजूद इसके यहां लोगों का हुजूम प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए डटा रहा।  बड़ौली के स्वागत का सिलसिला ब्राह्मण समाज की ओर से आरंभ हुआ।  आदर्श ब्राह्मण सभा की ओर से अध्यक्ष आरपी कौशिक, योगेश कौशिक, महेश वशिष्ठ, रामनिवास वत्स,  इंटरनेशन ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष  शशिकांत शर्मा, महेश गिरी, राजेश भारद्वाज, भागीरथ भारद्वाज, अंबिका प्रसाद, जिले सिंह पिचौलिया कुलदीप वशिष्ठ ने बडौली का स्वागत किया। महिलाओं के प्रतिनिधि के तौर पर अर्जुन मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संतोष वत्स, मधु खुराना, विजया गौड़,  सुषमा शर्मा तथा सुरेखा ने अध्यक्ष को शॉल भेंट किया। जाट समाज की ओर से सुखबीर कटारिया, यादव समाज की ओर से चकरपुर के पूर्व सरपंच महेश यादव टिनी व कृष्ण नंबरदार कन्हैई, पूर्वांचल समाज की ओर से दलीप कुशवाहा, धानक समाज की ओमप्रकाश कायत, सैनी समाज की ओर से बनवारी लाल सैनी, वाल्मीकि समाज की ओर से मोनू वाल्मीकि, वकील, उडिया समाज की ओर से वृदांवन साहू, उत्तराखंड की ओर से गंगा सिंह नेगी सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सम्मान और स्वागत किया। जीएल शर्मा की अगुवाई में सभी संस्थाओं ने एक साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव का भी स्वागत किया।  

भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि है : बडौली 

 समारोह में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार भी सरकार बनेगी और कांग्रेस तीसरी बार भी हार का स्वाद चखेगी। कौशिक ने समारोह में भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।अभिनंदन और स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने इस स्वागत को कार्यकर्ताओं का स्वागत बताया। अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा हर चुनाव को जीतती है। हमारी सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है और कार्यकर्ताओ कामान-सम्मान सर्वोपरि है।

बढ़ गई समाज की जिम्मेदारी : जीएल शर्मा 

समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने ब्राह्मण समाज का मान सम्मान बढ़ाने के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। शर्मा ने कहा कि समाज की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण 36 बिरादरी का अगुवा होता है। 36 बिरादरी को समाहित करने वाला ही ब्राह्मण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सामान्य कार्यकर्ता को मान सम्मान भाजपा ही कर सकती है।  मुख्यमंत्री नायब सैनी गरीब, युवा, महिला और किसानों की उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। सीएम सैनी की कार्यप्रणाली से हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में बन गया है।  शर्मा ने समारोह  में आए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!