प्रदेश में जा रही है भाजपा की सरकार, बनेगी कांग्रेस की सरकार -हेमंत शर्मा 

अटेली में बनाएंगे आईएमटी और उपमंडल का देंगे दर्जा- शर्मा 

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। अटेली विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की टिकट के प्रबल दावेदार हेमंत शर्मा एडवोकेट ने हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत अटेली हल्के के गांव सैदपुर, नांगल, राजपुरा, पृथ्वीपुरा गांवों का दौरा किया और लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। लोगों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा आज हरियाणा में जनता भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है। भाजपा के प्रदेश में 10 साल के शासन में बेरोजगारी, अपराध देश और प्रदेश में चरम सीमा पर पहुंच गया है। प्रदेश में किसान, कर्मचारी, बेरोजगार सब भाजपा के कुशासन को बदलना चाहते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अटेली में आईएमटी स्थापित की जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले वहीं अटेली को उपमंडल का दर्जा दिलाया जाएगा।

एडवोकेट हेमंत शर्मा को गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सम्मान की स्वरूप पगड़ी बांधकर स्वागत किया। हेमंत शर्मा एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में जनता बदलाव चाह रही है और भाजपा की सरकार प्रदेश में जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने एससी और गरीब वर्ग के लोगों को 100 गज के प्लाट देने के साथ साथ उन्हें घर भी बना कर दिया जाएगा वहीं पांच सौ रुपए का गैस सिलेंडर गरीब आदमी को मिलेगा। इस मौके अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You May Have Missed