भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली का अभिनंदन समारोह मंगलवार को : जीएल शर्मा

गुरुग्राम का समस्त ब्राह्मण समाज करेगा बडौली का सम्मान 

गुरुग्राम।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली का मंगलवार को शहर में समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बड़ौली कई संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए गुरुग्राम का दौरा कर चुके हैं, लेकिन उनकी व्यस्ताओं के चलते गुरुग्राम में उनका नागरिक अभिनंदन नहीं हो पाया था। मंगलवार को शहर के  ब्राह्मण समाज की ओर से सामाजिक समरसता समिति के तत्वावधान में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सामाजिक समरसता समिति के मुख्य संरक्षक जीएल शर्मा ने बताया कि अभिनंदन समारोह मंगलवार शाम 4:30 बजे पटौदी चौक के नजदीक, शक्ति नगर स्थित  भगवान परशुराम भवन में आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा ने हर वर्ग को सम्मान दिया है। यह भाजपा में ही संभव है कि एक चाय वाला विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का  प्रधानमंत्री और फेरी वाला हरियाणा जैसे समृद्ध प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। गरीब किसान के बेटे नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुखिया बनाकर भाजपा ने यह सिद्ध किया है कि भाजपा में परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा ने पंडित मोहन लाल बडौली के रूप में पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व देकर ब्राह्मण समाज का सम्मान बढ़ाया है। इससे पहले ब्राह्मण समाज को दान की जमीन का मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक फैसला पार्टी ने किया है। ब्राह्मण समाज पार्टी का कृतज्ञ है। अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी बंधु और बहनों से समारोह में शामिल होने का आह्वान किया। आदर्श ब्राह्मण सभा के प्रधान आरपी कौशिक, महेश वशिष्ठ ने बताया कि सभ के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। 

You May Have Missed