गुरुग्राम विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाने पर सीएम व प्रदेश नेतृत्व का कोटि—कोटि आभार: विरेन्द्र यादव चेयरमैन

किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों के बाद अब कर्मचारी वर्ग के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने उठाए बड़े कदम।

हरियाणा की जनता प्रदेश में तीसरी बार बनाने जा रही भाजपा की सरकार, विपक्ष में बढ़ी बेचैनी।

गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विरेन्द्र यादव चेयरमैन को गुरुग्राम विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन पर वरिष्ठ भाजपा नेता विरेन्द्र यादव चेयरमैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया सहित धर्मेन्द्र प्रधान, बिप्लब देब, सुरेन्द्र नागर, संगठन महामंत्री फणीन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया, अर्चना गुप्ता, कृष्ण बेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष कमल यादव सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

विरेन्द्र यादव प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जिस विश्वास के साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, पार्टी की इस उम्मीद पर वह शत प्रतिशत खरा उतरते हुए गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में कमल खिला कर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने से जुड़े हर प्रयासों को सफल बनाएंगे।

जारी बयान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विरेन्द्र यादव चेयरमैन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आज देश व प्रदेश का हर वर्ग बड़े पैमाने पर लाभान्वित हो रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रतिदिन प्रदेश की जनता के लिए बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक ही घोषणा से उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर देने का ऐलान कर प्रदेश की करीब 50 लाख माताओं, बहनों का हित किया। विवाह शगुन की राशि को 41 हजार से बढ़ाकर 71 हजार कर दिया। उन्होंने किसान की हर फसल का दाना-दाना एमएसपी पर खरीदने का ऐलान किया है। किसानों का 133 करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया और 137 करोड़ रूपये फ़सल ख़राबे का मुआवजा अगले सप्ताह किसानों के खाते में डाल देंगे। हरियाणा में बिजली कनेक्शन खोल दिए। मोटर और ट्रांसफार्मर से जुड़ी किसानों की समस्याओं का उन्होंने एक ही लाइन में हल किया। हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया जहां अब हर फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ये जाहिर कर दिया है कि हरियाणा लोक कल्याणकारी राज्यों में देश में सबसे प्रथम है। इसी क्रम में रजिस्ट्री सहित गरीबों को 100 गज के प्लॉट देकर मुख्यमंत्री ने जाहिर किया कि उनकी सरकार में गरीब की चिंता सबसे पहले है। इससे पहले उन्होंने सरपंचों के खर्च करने की राशि को 21 लाख करके सरपंचों का दिल जीतने का काम किया। इसी क्रम में प्रदेश के 1 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ने लिया है। सीएम ने स्पष्ट किया है कि इन सभी कर्मचारियों को पे स्केल का बेसिक वेतन मिलेगा। राज्य के सभी कर्मचारी जो अनुबंध में काम कर रहे हैं, उनकी नौकरियां पक्की की जाएंगी। इन कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक नौकरी पक्की कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमएसपी का तोहफा देकर किसानों को, सस्ता सिलेंडर देकर महिलाओं को, मेरिट पर धड़ाधड़ रोजगार देकर युवाओं को, 100 गज के प्लाट और रोडवेज की फ्री यात्रा देकर गरीबों को और अब कच्चे कर्मचारियों को स्थायी कर इन सभी का भविष्य सुरक्षित किया है। इन जनहितकारी नीतियों के दम पर आज प्रदेश की जनता पूर्ण समर्पण की भावना के साथ भाजपा सरकार के प्रति विश्वास जता रही है। जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता विरेन्द्र यादव चेयरमैन ने कहा कि इन सभी वर्गों के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं की न सिर्फ घोषणा करके बल्कि युद्ध स्तर पर उन्हें लागू करके सीएम नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के सामने एक चुनौती पेश कर दी है। हरियाणा की भाजपा सरकार के काम करने की गति से विपक्ष भी हैरान और परेशान है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विरेन्द्र यादव चेयरमैन को गुरुग्राम विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाये जाने पर मुकेश जैलदार, मनोज तंवर, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, जयपाल राघव, ओम प्रकाश यादव, मनोज बोरा, सुरेंद्र यादव, करमचंद यादव, नवीन यादव, सतीश कुमार, पवन यादव, समय बोकन, प्रमोद त्यागी, ओमपाल सरपंच सभी ने विरेन्द्र यादव को शुभकामना देने के साथ—साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Previous post

मैदान खेल का, लड़ाई सियासी…विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने को क्यों बताया जा रहा साजिश?

Next post

युवाओं को गुमराह न कर एचएकेआरएन को भंग करते हुए सरकारी पे स्केल पर पक्की नौकरी दे सरकार: कुमारी सैलजा

You May Have Missed

error: Content is protected !!