बिना भेदभाव कराया क्षेत्र का विकास, आज मंत्री होता तो गुरुग्राम की तस्वीर बदल देता: राव नरबीर सिंह

फाजिलपुर गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया एचसीएस बने सुशांत को सम्मानित

गुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 2014 से 2019 तक जब वह मंत्री थे तो बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र में विकास के काम कराए गए। सिर्फ बादशाहपुर विधानसभा में नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के उदाहरण दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि वह सरकार में मजबूत मंत्री थे और उनके काम को मना करने के बारे में कोई अधिकारी सोचता तक नहीं था। आज अधिकारी जनता के काम नहीं कर रहे हैं तो इसका बड़ा कारण है कि हमारी राज में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी नहीं है। बादशाहपुर की जनता ने साथ दिया तो राज में भी हिस्सेदारी होगी और फिर से अधिकारी लोगों के काम भी करेंगे। राव नरबीर सिंह रविवार को गांव फाजिलपुर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गांव के होनहार युवक सुशांत मेहरा को एचसीएस बनने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पार्षद प्रवीणलता यादव व राकेश यादव फाजिलपुर की ओर से किया गया था।

 राव नरबीर सिंह ने कहा कि 2014 से 2019 तक विकास की जो रफ्तार थी वह रफ्तार 2019-24 में नजर नहीं आई तो इसका बड़ा कारण रहा कमजोर नेतृत्व। अगर हमारे इलाके का नेतृत्व मजबूत होता तो हालात बदले हुए होते। उन्होंने कहा कि अगर मैं आज मंत्री होता तो गुरुग्राम की तस्वीर पांच सालों में बदली हुई नजर आती। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर के लोगों ने मौका दिया तो अगले पांच साल में आपको विकास की नई परिभाषा देखने को मिलेगी।

टिकट तो सितंबर में मिलेगी, तुम आज से ही जुट जाओ

फाजिलपुर गांव के मंदिर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछली बार कुछ लोगों की राजनीतिक गोटियों के कारण वह चुनाव लडऩे से वंचित रह गए थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार वह बादशाहपुर से चुनाव लड़ेंगे और निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी उनको टिकट देगी। बादशाहपुर के लोगों का साथ बता रहा है कि इलाके की जनता ने भी उनको लेकर अपना मन बना लिया है। उन्होंने मौजूद लोगों को कहा कि टिकट तो सितंबर माह में मिलेगी लेकिन उनको प्रचार में आज से ही जुट जाना है। हर समर्थक खुद को राव नरबीर सिंह मानकर प्रचार मेें जुट जाए।

बदलेंगे सरकारी स्कूलों के हालात, शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

राव नरबीर सिंह ने एचसीएस बनें सुशांत को न केवल सम्मानित किया बल्कि कहा कि हमें सुशांत जैसे होनहार से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। सुशांत ने जो उपलब्धि हासिल की है उसके पीछे सालों की तपस्या है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर गुरुग्राम को शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे लेकर जाने की आवश्यकता है। सरकारी स्कूलों और सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है और इस दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एजुकेशन ही फस्ट, एजुकेशन ही मस्ट।

कच्चे कर्मचारियों को भी पक्का होने का अधिकार

राव नरबीर सिंह ने कहा कि सालों से सरकारी व्यवस्था में रहकर कच्चे कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी पक्का होने का अधिकार है और प्रदेश की नायब सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन रात काम कर रहे हैं और हर व्यक्ति की समस्याओं को समाधान कराया जा रहा है। जितने भी कर्मचारी संगठन संघर्ष कर रहे हैं उन सभी की समस्याओं को समाधान निश्चित तौर पर होगा। उन्होंने कहा कि सरपंचों के अधिकार बढ़ाने से लेकर पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने तक के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़े कदम उठाए हैं और उनके पास जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को निराश होकर लौटना नहीं पड़ रहा है।

इस अवसर पर फाजिलपुर गांव में नितिन यादव, गगन, टींकू, मुकेश, जयवीर, डीके, मुन्नी लाल, प्रवीन यादव, जसवंत यादव, राजकुमार यादव, कृष्ण यादव, राजेश, धर्मपाल, मंगत राम, आनंद, दिनेश कुमार, राजू, जसवंत, राजवीर, अमित, मींटू, हुकमचंद यादव, जीतराम यादव, जगमाल यादव, रामकिशन यादव, श्यामपाल यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, महीपाल यादव, इंद्रराज गुर्जर, बलबीर गुर्जर, वेदप्रकाश गुर्जर, डॉ0 महेन्द्र यादव, डॉ0 कृष्ण, पूर्व सरपंच बसंत राम, दिनेश यादव, पूर्व सरपंच राजबीर, पूर्व सरपंच जसवंत यादव, जीतराम मेहरा, इंद्रजीत मेहरा, फूल सिंह मेहरा, सदानंद, मामन सिंह, जयकिशन मेहरा, हंसराज कल्लू, मस्तू मेहरा, सुनील मेहरा, मुकेश बाल्मीकि, कल्लू वाल्मीकि, सुंदर वाल्मीकि, फूल सिंह, अजीत, राहुल, नीतिन, अमित यादव, राज कुमार यादव, नरेश यादव, आशीष पंडित, देवेन्द्र पंडित, शेखर तिवारी, अशोक भगत, रतिराम भगत, शुभराम, मुकेश, वेदप्रकाश, लख्मी, मुंशीराम, गुलशन सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

You May Have Missed