भाजपा ने जनविरोधी पोर्टल तथा सर्वर को लागू कर जनता को परेशान किया: एडवोकेट हेमंत कृष्ण 

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है मोदी सरकार: शर्मा 

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। अटेली विधानसभा से कांग्रेस टिकट के दावेदार एडवोकेट हेमंत कृष्ण शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जनविरोधी पोर्टल तथा सर्वर को लागू कर जनता को परेशान किया हुआ है, समाधान शिविर के नाम पर लीपापोती हो रही है। देश में महंगाई चरम स्तर पर है। किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा है, सिंचाई के लिए नहरी पानी नही है। भाजपा सरकार ने एससी तथा बी के अधिकारों को छीना है। सरकार पक्की नौकरियां नहीं दे रही है। 10 साल के शासनकाल में भाजपा ने महज 10 हजार नौकरियां दी हैं। भर्ती घोटाले तथा पेपर लीक में उलझ कर भाजपा रह गई है। 

सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का सरकार दुरुपयेाग कर रही है। विपक्ष के नेताओं को डराने के लिए इनका प्रयोग किया जा रहा है। देश के इतिहास में पहली बार है कि इस प्रकार केवल विपक्षी लोगों को ही यह एजेंसियां अपना निशाना बना रही हैं। उपरोक्त उद्गार कांग्रेस नेता एडवोकेट हेमंत कृष्ण शर्मा रविवार को अटेली हल्के के बड़े गांव कांटी में ‘हरियाणा मांगे हिसाब – अटेली मांगे हिसाब’ अभियान को लेकर व आम जन के स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के समक्ष व्यक्त किए । कार्यकर्ता सम्मेलन में गांव कांटी, खेड़ी, नावदी, रामपुरा और बिहाली के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प किया।

ग्रामीणों के समक्ष उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि हरियाणा से उद्योगों का पलायन हो रहा है। उद्योगपति अपराधियों के कारण हरियाणा छोड़ रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, अपराध व नशे में हरियाणा देश में पहले स्थान पर है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा लूट व डकैती की घटनाएं हरियाणा में हुई हैं। खेलों में नंबर वन हरियाणा आज नशे में पंजाब से आगे निकल गया है। सीएम आवास के दरवाजे खोलने के पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि दस साल तक तो मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे बंद थे। अब उनको खोलने की बात कही जा रही है। अब तो प्रदेश की जनता ने अपना मूड बना लिया है। वह खुद ही इन दरवाजों को खोल देगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार 10 रुपये की घोषणा करती है और काम चवन्नी में चलाती है। अगर भाजपा सरकार ने हिसाब-किताब नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग भाजपा का हिसाब-किताब चुकता कर देंगे। भाजपा सरकार ने जो घोषणा की थी वह उन पर बिल्कुल भी खरी नही उतरी है। इसलिए सरकार जनता से माफी मांगे। बीपीएल, एसी तथा बी को सरकार प्लाट तक नही दिला पाई। अब क्रीमीलेयर की लिमिट को 10 साल के बाद बढ़ाना गरीब तबके को उनके अधिकारों से वंचित रखना है। भाजपा सरकार खुद मान रही है कि अग्निवीर को वर्ष 2026 में स्थायी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा की जनता से माफी मांगे। क्योंकि भाजपा ने जो जनविरोधी फैसले लिए थे वह अब वापस ले रही है। अगर भाजपा ने हरियाणा की जनता को हिसाब नहीं दिया तो लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का हिसाब-किताब चुकता कर देंगे।

‘हरियाणा मांगे हिसाब – अटेली मांगे हिसाब’ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता 15 सवाल भाजपा से मांग रहे हैं। भाजपा सरकार यह बताए कि बेरोजगारी के मामले में हरियाणा किस नंबर पर चला गया है, गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा अपराध के मामले में दूसरे नंबर पर है। शर्मा ने कहा कि 100 गज प्लाट योजना कांग्रेस ने शुरू की थी। भाजपा में 10 साल के दौरान प्लाटों को लेकर कुछ नहीं किया है। अब केवल लोगों को कब्जे दिला रही है। खेलों के मामले में पहले नंबर पर रहने वाला हरियाणा अब नशे के मामले में पंजाब को भी पीछे छोड़ चुका है। हर वर्ग भाजपा से परेशान होकर सड़कों पर उतरा है। 

इस अवसर पर युद्धिष्ठर सिंह, हेमंत शर्मा कांटी, जय सिंह, नूनाराम, दीनदयाल नंबरदार, रतनलाल अग्रवाल, प्रेम जोशी, राजकुमार, विष्णुदत्त शर्मा, रामौतार बिहाली पूर्व पंचायत समिति मेंबर, राजू वाल्मीकि, सुनील जांगिड़, ओमप्रकाश, मुकेश, सुंदर सिंह, राजेंद्र धानक, बाबूलाल, दलीप सिंह, हवा सिंह, अक्षय, हिमांशु, सौरभ, दीपक सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग, युवा और महिलाएं उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!