ना सड़क ना सीवर ना पानी यह है नगर निगम की कहानी : पंकज डावर

नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं जय विहार कॉलोनी के लोग

क्षेत्र के लोग पानी की समस्या से सबसे अधिक परेशान

गुड़गांव 23 जुलाई – नगर निगम क्षेत्र में आने वाली एक भी कॉलोनी ऐसी नहीं है जिस कॉलोनी में समस्याओं का अंबार ना लगा हो यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर का। पंकज डावर शनिवार को राजेंद्र पार्क क्षेत्र के जय विहार कॉलोनी में लोगों की समस्याएं जानने पहुंचे थे।

पंकज डावर ने कहा कि ना सड़क ना सीवर और ना स्वच्छ पानी यह है नगर निगम की कहानी। जय विहार के हजारों निवासियों का जीवन नारकीय हो चुका है। यहां जगह-जगह कुडे के लगे ढेर से लोग परेशान हैं। यहां का सीवर ओवर फ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। पीने का पानी इतना गंदा सप्लाई होता है कि कई बार तो पानी नहाने के काबिल भी नहीं होता। इस मौके पर जयसिंह हुड्डा,प्रो सुभाष सपरा,सत्यवंती हुडडा,मनोज आहुजा,सुनीता तोमर, रोहित मदान, मोहन खुरानिया,दिनेश कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने पंकज डावर के सामने जमकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके भी अपना रोष प्रकट किया।

पंकज डावर ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी कालोनियों की दशा यही है। निगर हर साल सैकड़ो करोड़ रूपए विकास कार्य पर खर्च करता है लेकिन भ्रष्टाचार इतना अधिक है कि विकास कार्य सही ढंग से नहीं हो रहा है। उन्होने दावा किया कि चन्द महीनों विधानसभा चुनाव होने जा रहा है, एक बार फिर से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही है। जिस तरह कांग्रेस सरकार में चहुमुखी विकास हुआ था उसी प्रकार दोबारा से विकास कार्य कराए जाएंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!